Ropeway Project: वाराणसी में रोपवे के लिए जमीन अधिग्रहण पर खर्च होंगे 173 करोड़, शासन को भेजा प्रस्ताव
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया चौराहे तक 3.75 किलोमीटर रोपवे संचालन के लिए करीब 461 करोड़ की लागत आएगी। जिलाधिकारी की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में रोपवे संचालन के लिए 1.59 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। अधिग्रहण पर करीब 173 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिला प्रशासन की ओर से इसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अब शासन की मंजूरी के बाद इस दिशा में आगे की कार्यवाही शुरू की जाएगी।
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया चौराहे तक 3.75 किलोमीटर रोपवे संचालन के लिए करीब 461 करोड़ की लागत आएगी। जिलाधिकारी की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। उसमें बताया गया है कि कुल 1.59 हेक्टेयर जमीन में 0.96 हेक्टेयर जमीन तो निजी है, जबकि 0.63 हेक्टेयर सरकारी जमीन है।
नियमानुसार शहरी क्षेत्र में सर्किल रेट का दो गुना मुआवजा देने का प्रावधान है। प्रस्ताव में जिलाधिकारी ने यह भी बताया है कि निजी भूखंड के अधिग्रहण के लिए शासन को 72 करोड़ और सरकारी जमीन पर 101 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ेंगे, जो परियोजना प्रस्तावित हुई है उसमें कैंट, भारत माता मंदिर, रथयात्रा, गिरिजाघर और गोदौलिया चौराहे पर स्टेशन के साथ ही 30 टावर भी बनाए जाएंगे।
जमीनों के अधिग्रहण की बात है तो भारत माता मंदिर परिसर में 3600, कैंट और गोदौलिया चौराहे पर 3000 वर्ग मीटर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। बीटीएस में भी 4000 वर्ग मीटर जमीन अधिग्रहीत की जाएगी। 30 टावर के निर्माण के लिए 36 वर्ग मीटर जमीन लेने का भी प्रस्ताव भेजा गया है।