फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RS 15 thousand demanded for the funeral of Covid infected death in harish chandra ghat varanasi police arrested one accused

वाराणसी: कोरोना संक्रमित मरीज की अंत्येष्टि के लिए वसूले 15 हजार, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Thu, 20 May 2021 09:40 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 20 May 2021 09:40 AM IST
सार


कोरान काल में कुछ ऐसे भी लोग हैं जो आपदा को अवसर बनाने में जुटे हुए हैं। हालांकि पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई में जुटी हुई है। ऐसा ही एक मामला बुधवार को वाराणसी में सामने आया है। 

विज्ञापन
RS 15 thousand demanded for the funeral of Covid infected death in harish chandra ghat varanasi police arrested one accused
कोविड संक्रमित मरीज की अंत्येष्टि के लिए वसूले 15 हजार, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमित पिता की अंत्येष्टि के लिए आए पुत्र से वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट पर 15 हजार रुपये की वसूली की गई। पुत्र की तहरीर पर भेलूपुर पुलिस ने बुधवार को आरोपी एक युवक को हरिश्चंद्र घाट से गिरफ्तार किया। जबकि हरिश्चंद्र घाट पर अंतिम संस्कार का रेट बोर्ड 7000 लगा है, लेकिन युवक ने दबंगई दिखाते हुए 15 हजार रुपये वसूले थे।

विज्ञापन


मिर्जापुर जिले के जमुआ, कछवां निवासी राहुल दुबे ने थाने में तहरीर दी कि 18 मई को कोरोना संक्रमित पिता सुरेश दुबे की मौत हो गई। पिता के शव की अंत्येष्टि के लिए वह नगर निगम के वाहन से हरिश्चंद्र घाट पहुंचे। घाट पर उन्हें सिकंदर नामक युवक मिला और उसने अंत्येष्टि का जिम्मा लिया।
विज्ञापन


अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू करने के बाद सिकंदर 15 हजार रुपये की मांग करने लगा। जब उसे कहा गया कि यहां जो बोर्ड लगा है उस पर कोविड मरीज की अंत्येष्टि के लिए खर्च 7,000 रुपये लिखा है। इस पर सिकंदर ने धमकी दी कि पैसा नहीं मिला तो ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दबंगई के बल पर 15 हजार ले लिया गया। दर्ज मुकदमे की तफ्तीश में जुटे अस्सी चौकी इंचार्ज दीपक कुमार ने पीतांबरपुरा हरिश्चंद्र घाट निवासी आरोपी सिकंदर को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बैठक कर तय किए थे रेट

हरिश्चंद्र घाट पर शवों की अंत्येष्टि के लिए मनमाना पैसा मांगे जाने की शिकायतों के आधार पर डीसीपी काशी जोन के निर्देश पर इंस्पेक्टर भेलूपुर और चौधरी परिवार के सदस्यों के बीच 17 अप्रैल 2020 को बैठक हुई थी। तय हुआ था कि जो सामान्य शव आएंगे, उनकी अंत्येष्टि के लिए सात मन लकड़ी और अन्य खर्च सहित 5,000 रुपये लिए जाएंगे।

वहीं, जो शव कोरोना संक्रमित होंगे उनकी अंत्येष्टि के लिए लकड़ी और अन्य खर्च सहित 7,000 रुपये लिए जाएंगे। इसके बावजूद हरिश्चंद्र घाट पर मनमानी जारी है और लोग रोजाना परेशान होते हैं।

हरिश्चंद्र घाट पर लकड़ी पर शवदाह गृह का विरोध शुरू

वाराणसी नगर निगम ने पौराणिक महत्व वाले हरिश्चंद्र घाट पर ही लकड़ी आधारित शवदाह गृह बनाने की योजना बनाई है। इसके लिए बुधवार को एक्सीएन अजय राम कर्नाटक गेस्ट हाउस के बगल में खाली पड़ी जमीन का नाप-जोख करने पहुंचे लेकिन वहां विरोध शुरू हो गया। शिवाला के पार्षद राजेश यादव चल्लू ने इसे कहीं और बनाने और सघन आबादी से दूर गंगा घाट पर ही सामने घाट व मदरवा में बनाने का सुझाव दिया है।

नगर निगम ने लकड़ी आधारित शवदाह गृह बनाने का फैसला किया है। इसके लिए फंड देने के लिए कोलकाता की हिंदुस्तान चैरिटी ट्रस्ट सामने आई है। ट्रस्ट ने 58 लाख रुपये देने की आधारिक घोषणा करते हुए जगह की उपलब्धता के लिए गत 17 मई को पत्र लिखा था।

डीएम कौशल राज शर्मा की पहल और नगर आयुक्त गौरांग राठी के निर्देश पर एक्सीएन अजय राम राजस्व विभाग के अफसरों के साथ दो दिनों की कड़ी मेहनत के बाद हरिश्चंद्र घाट स्थित कर्नाटक गेस्ट हाउस के बगल में जमीन चिन्हित कर ली। इस शवदाह गृह को बनाने के लिए ट्रस्ट ने करीब 35 फीट के वर्गाकार जमीन की मांग की है, जो यहां उपलब्ध हो जा रही है।

नाप-जोख की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे पार्षद राजेश चल्लू ने कहा कि पहले से ही धुएं से लोग परेशान हैं उसके बाद अब इतना धुंआ निकलेगा तो और भी यहां के स्थानीय लोगों की दिक्कत बढ़ेगी।

सतह से 25 फीट ऊंचा बनेगा
हिंदुस्तान चैरिटी ट्रस्ट ने घाट की सतह से 25 फीट ऊपर दो भट्टियों को बनाने के साथ ही प्लेटफार्म बनाने का सुझाव दिया है ताकि बरसात व गंगा में बाढ़ आने की दिशा में शवों की अंत्येष्टि में कोई दिक्कत व बाधा उत्पन्न न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed