फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Roza Iftar party in BHU students wrote letters with blood to President PM and CM in protest against Vice Chancellor

रोजा इफ्तार मामला: कुलपति के विरोध में बीएचयू के छात्रों ने खून से लिखा राष्ट्रपति, पीएम और सीएम को पत्र

Sat, 07 May 2022 04:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 07 May 2022 04:52 PM IST
सार

पिछले माह बीएचयू महिला महाविद्यालय में आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी का विरोध जारी है। इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने शनिवार को अपने खून से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन
Roza Iftar party in BHU students wrote letters with blood to President PM and CM in protest against Vice Chancellor
बीएचयू कुलपति आवास के बाहर छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)  महिला महाविद्यालय में आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी के विरोध का मामला थमता नहीं दिख रहा है। मामले को लेकर बीएचयू के कुछ छात्र लगातार कुलपति प्रो. एसके जैन का विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को छात्रों ने कुलपति आवास के सामने अपने खून से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को चिट्ठी लिखी। इसके माध्यम से परिसर का माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई।

विज्ञापन


छात्रों ने कहा कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन रोजा इफ्तार पार्टी में हिस्सा लेते हैं, मगर जब उन्हें परशुराम जयंती पर आना था तो वे बीमार हो गए। इस तरह का कृत्य महामना की बगिया में नहीं चलेगा।  छात्रों ने अपने पत्र में लिखा कि परिसर में बीते कई दिनों से हिंदू-विरोधी गतिविधियां चलाईं जा रहीं हैं।
विज्ञापन


परिसर में दीवारों पर ब्राह्मण विरोधी आपत्तिजनक नारे लिखे गए। न उसकी जांच हुई है और न ही किसी पर कार्रवाई हुई।  इस मामले को लेकर विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन मौन धारण कर आरोपियों को संरक्षण देने का कार्य कर रहा है। इससे पहले एनएसयूआई  के सदस्यों ने सीएचएस में ई-लॉटरी को खत्म करने के लिए खून से चिट्ठी लिखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

पिछले महीने महिला महाविद्यालय में रोजा इफ्तार पार्टी आयोजित की गई थी। उसमें कुलपति भी शामिल हुए थे। इसकी जानकारी होते ही छात्रों का एक गुट विरोध में खड़ा हो गया। कुलपति आवास पर हनुमान चालीसा, हनुमानष्टक और श्रीराम स्तुति का पाठ किया था यहां तक इस छात्र गुट ने कुलपति आवास के सामने गंगा जल का छिड़काव किया और मुंडन कराया।

कुलपति का प्रतीकात्मक पुतला जलाया। कुलपति से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग तक की। हालांकि तब बीएचयू प्रशासन ने कहा था कि इससे पहले भी कुलपति महिला महाविद्यालय में आयोजित इफ्तार पार्टी में हिस्सा लेते रहे हैं। यह कोई नई परंपरा नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed