फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ropeway construction slowed down for safety of Kanwadis in Sawan 2024

Ropeway Varanasi: कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए रोपवे निर्माण की गति हुई धीमी, बारिश भी है बड़ी वजह

Wed, 24 Jul 2024 03:08 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 24 Jul 2024 03:08 PM IST
सार

सावन को लेकर काशी में आ रहे शिव भक्तों के चलते रोपवे का निर्माण कार्य भी धीमी गति से कराया जा रहा है। खोदाई का काम अब सावन के बाद ही कराया जाएगा।  

विज्ञापन
ropeway construction slowed down for safety of Kanwadis in Sawan 2024
कैंट स्टेशन परिसर में चल रहा रोपवे का काम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन में कांवड़ियों की सुरक्षा की वजह से रोपवे के निर्माण कार्य की गति धीमी हो गई है। इस समय सबसे अधिक दबाव कांवड़ियों का है। इसके अलावा बारिश के चलते कोई भी ऐसा कार्य नहीं कराया जाएगा जिससे आम जनता को परेशानी हो। 

विज्ञापन


हाल ही में गिरजाघर पर खोदी गई एक तरफ की सड़क के गड्ढे को पाट दिया गया है और दूसरी तरफ काम शुरू कराया गया है। निर्माण कार्य कराने वाले इंजीनियरों ने बताया कि यहां पर एक तरफ का रास्ता चालू रहेगा ताकि आवागमन बाधित न हो। सावन में कांवड़ियों की संख्या अधिक होती है। ऐसे में यदि पूरा रास्ता बंद होगा तो दिक्कत होगी।
विज्ञापन


इसे ध्यान में रखकर एक तरफ का रास्ता चालू रखने के बाद ही काम होगा। हालांकि इससे काम की गति धीमी हुई है। उधर, सिगरा चौराहे से सिद्धगिरिबाग जाने वाले मार्ग पर टावर खड़ा हो गया है। कैंट, काशी विद्यापीठ के पास भी निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां रोपवे के इंजीनियरों की देखरेख में कामकाज पूरा कराया जा रहा है। एनएचएलएमएल के अधिकारियों ने बताया कि इस समय बीरिश और सावन के चलते काम की गति धीमी हुई है। खोदाई से जुड़े कार्य सावन खत्म होने के बाद शुरू कराए जाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed