फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Robbery with passengers in sarnath express four injured

बलिया में देर रात सारनाथ एक्सप्रेस में में डाका, चार घायल

Mon, 31 Dec 2018 11:13 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: shashikant misra Updated Mon, 31 Dec 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
Robbery with passengers in sarnath express four injured
demo pic
बलिया के  सुरेमनपुर स्टेशन के पास शनिवार रात छह-सात डाकुओं ने डाउन सारनाथ एक्सप्रेस के एस-11 एवं एस-12 बोगी में डाका डाला। विरोध करने पर हथियारों की बटों से पीटकर चार यात्रियों को घायल कर दिया।
विज्ञापन


छपरा जंक्शन पर ट्रेन पहुंचने के बाद यात्रियों ने रेलवे पुलिस को जानकारी दी। छपरा जीआरपी थानाध्यक्ष सुमन प्रसाद ने सभी घायलों को जिला अस्पताल छपरा में भर्ती कराया। डकैती के बाद भी ट्रेन में तैनात सिपाही पीड़ितों तक नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


डाउन सारनाथ एक्सप्रेस दुर्ग से चलकर छपरा को जा रही थी। जैसे ही ट्रेन रेवती स्टेशन पर रुकी, वैसे ही छह-सात डकैत एस-11 और एस-12 बोगी में चढ़ गए। सुरेमनपुर स्टेेशन के समीप ट्रेन के पहुंचने पर उन्होंने यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर चार यात्रियों को हथियारों की बटों से पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान सारण जिले के किशनपुर थाने के साहवा नवादा निवासी धर्मेंद्र सिंह (28), नगर थाना क्षेत्र के रावल टोला के संतोष चंद दास (52 ) और दाऊदपुर थाने के कोहरा बाजार निवासी रोहित कुमार (20 ), गोपालगंज निवासी बागेश्वर तिवारी का पुत्र दीपू कुमार तिवारी घायल हो गया।
 

मुकदमा दर्ज

डाकू नकदी सहित लाखों रुपये का सामान इकट्ठा कर चेन पुलिंग कर ट्रेन के छपरा पहुंचने से पहले ही उतर गए। गाड़ी के छपरा जंक्शन पहुंचने पर यात्रियों ने लूट की खबर जीआरपी को दी। जीआरपी थानाध्यक्ष हमराहियों के साथ पहुंचे और सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया और बयान दर्ज किया।

इस बाबत बलिया के आरपीएफ प्रभारी अमित कुमार राय ने बताया कि पीड़ितों ने छपरा जीआरपी थाने में तहरीर दी है, जहां अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed