{"_id":"5b4067b04f1c1ba5468b5195","slug":"robbery-with-jeweller-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारस में बदमाशों ने स्कूटी की डिक्की से 80 लाख का सोना किया पार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में बदमाशों ने स्कूटी की डिक्की से 80 लाख का सोना किया पार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 08 Jul 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित कारोबारी गोपाल सेठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में हत्या, लूट, चोरी आदि की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। अपराधी बेधड़क वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उनके अंदर कानून का डर रह ही नहीं गया है। शनिवार सुबह एक बार फिर एक कारोबारी को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बदमाश कारोबारी की स्कूटी की डिग्गी का ताला तोड़ कर 80 लाख का सोना लेकर फरार हो गए। वारदात का पता चलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की छानबीन की। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार तीन बदमाशों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। तीनों हेलमेट लगाए हुए हैं।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
रेकी करने के बाद घात लगाकर वारदात को अंजाम दिया गया। चौक थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पूछताछ के लिए 10 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है। चोरी हुआ सोना 80 लाख रुपये का बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली थाना अंतर्गत दारानगर निवासी गोपाल सेठ सराफा कारोबारियों से कच्चा सोना लेकर उसे शोधित करने का काम करते हैं। गोपाल ने बताया कि रोजाना की भांति शनिवार की सुबह भी पांच बजे वो घर से कारीगर संदीप को स्कूटी पर बैठा कर कर्णघंटा स्थित अपने कारखाना के सामने पहुंचे।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
स्कूटी की डिक्की में 3400 ग्राम कच्चा सोना रखा था। स्कूटी खड़ी कर दोनों दुकान का शटर खोलने लगे। शटर खोलने के बाद गोपाल स्कूटी के पास आए तो देखा तो डिक्की का ताला खुला था और कच्चा सोना गायब था। गोपाल ने चौक थाने को सूचना दी।