फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   robbery from mini bank

वाराणसी: मनी बैंक सेलूट

Fri, 10 Feb 2023 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
robbery from mini bank
दुर्गागंज। थाना क्षेत्र के विजईपुर में दो नकाबपोशबदमाशों ने मिनी बैंक संचालिका से तमंचे के बल पर दिनदहाड़े70 हजार रुपये लूट लिए। घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी आरपी सिंह, एसपी डॉ. अनिल कुमार व एएसपी राजेश भारती मौके पर पहुंच गए। डीआईजी ने घटना की जानकारी ली और लुटेरों के गिरफ्तारी का निर्देश दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर जांच में जुट गई।
विज्ञापन

विजईपुर निवासी सविता देवी गांव में केवला देवी कॉलेज के पास बैंक ऑफ बड़ौदा का मिनी बैंक चलाती है। उन्होंने बताया कि दोपहर दो बजे के आसपास दो युवक उनके ब्रांच पर आए। दोनों ने अपना मुंह कपड़े से ढका हुआ था। जब तक वह कुछ समझ पाती दोनों ने उन्हें तमंचे के बल पर धमकाना शुरू कर दिया और मिनी बैंक में रखे पैसे लेकर भागने लगे। महिला के अनुसार उनकी बदमाशों से हाथापाई भी हुई, लेकिन बदमाश उन्हें घायल कर मिनी बैंक में रखे 70 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार महिला से बातचीत की। वहीं क्षेत्राधिकारी भदोही अजय चौहान को फटकार लगाई। कहा कि लुटेरों की जल्द गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed