फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Roadways bus going from Kanpur to Banaras collided with truck 12 passengers injured

यूपी: कानपुर से बनारस जा रही रोडवेज बस ट्रक से टकराई, 12 यात्री घायल

Sun, 15 Nov 2020 12:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 15 Nov 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus going from Kanpur to Banaras collided with truck 12 passengers injured
क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में शनिवार रात खड़े ट्रक से रोडवेज बस टकरा गई। इससे करीब 12 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। बस कानपुर से वाराणसी जा रही थी।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भदोही जिले के गोपीगंज नगर स्थित ओवर ब्रिज पर पहले से खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में रोडवेज बस टकरा गई। घटना में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं बस पर सवार लगभग एक दर्जन यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन



घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले आया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। शनिवार को सुबह ओवरब्रिज के उत्तरी लेन पर वाराणसी की ओर जा रहे ट्रक में पीछे से आ रहा दूसरा ट्रक टकरा जाने से दुर्घटना ग्रस्त हो गया था। ट्रक को ओवर ब्रिज से हटाया नहीं गया था, जिसके चलते देर रात कानपुर से वाराणसी जा रही बस ट्रक से टकरा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Roadways bus going from Kanpur to Banaras collided with truck 12 passengers injured
क्षतिग्रस्त ट्रक। - फोटो : अमर उजाला

देर रात 2:38 पर हुई घटना में कृष्णा पाठक का जहां पैर फ्रैक्चर हो गया, वहीं दिलीप कुमार, सत्येंद्र कुमार, अफरोज अंसारी, सलीम अंसारी, अमित राय, सुदेश्वर यादव, सुसारी यादव, आशिक अंसारी, जितेंद्र कुमार आदि घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed