{"_id":"68075a013633deb59c014791","slug":"road-movement-on-bhainsa-railway-crossing-closed-for-rob-construction-in-varanasi-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: आरओबी निर्माण के लिए भैंसा रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क से आना-जाना बंद, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: आरओबी निर्माण के लिए भैंसा रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क से आना-जाना बंद, बढ़ी परेशानी
Tue, 22 Apr 2025 02:30 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:30 PM IST
सार
Varanasi News: आरओबी निर्माण के लिए भैंसा रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क यातायात बंद है। निर्माण कार्य पूरा होने तक इस क्रॉसिंग से वाहनों की आवाजाही नहीं होगी।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे के निगतपुर-कछवां रोड स्टेशनों के बीच कछवां रोड यार्ड स्थित भैंसा रेलवे क्रॉसिंग संख्या 20 पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण चल रहा है। सोमवार को रेलवे ओवरब्रिज निमार्ण के चलते सड़क यातायात बंद कर दिया गया। निर्माण कार्य पूरा होने तक इस क्रॉसिंग से वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। ऐसे में राहगीर और क्षेत्रीय लोगों को कछवा-कटका के बीच नौ किमी की अतिरिक्त दूरी तयकर क्रॉसिंग संख्या 22 से आवाजाही करनी होगी।
विज्ञापन
क्रॉसिंग संख्या 20 से क्रॉसिंग संख्या 22 की दूरी लगभग 9 किमी है। इससे भारी व छोटे सड़क वाहनों के आवागमन में कोई असुविधा नहीं होगी और सड़क यातायात सुचारू रूप से संचालित होगा। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि भैंसा क्रॉसिंग संपर्क सड़क नेशनल हाईवे 2 (जीटी रोड) को कछवां बाजार जोड़ते हुए मिर्जापुर तक जाती है।
विज्ञापन
रेल परिवहन एवं सड़क यातायात की संरक्षा के तहत इस रोड ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाना जरूरी है। बनारस-प्रयागराज रेल खंड का विद्युतीकरण के साथ दोहरीकरण कार्य पूरा होने के फलस्वरूप इस खंड पर ट्रेनों की आवाजाही और रफ्तार में वृद्धि होगी।
विज्ञापन