फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road map of lab to land is necessary in universities

विश्वविद्यालयों में लैब टू लैंड का रोड मैप है जरूरी

Fri, 08 Jul 2022 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Road map of lab to land is necessary in universities
सर्व विद्या की राजधानी में शिक्षा और शोध का, विद्या और बोध का इतना बड़ा मंथन होगा तो उससे निकलने वाला अमृत देश को नई दिशा देगा। अखिल भारतीय शिक्षा समागम का आयोजन उस पवित्र धरती पर हो रहा है, जहां आजादी से देश पहले देश की इतनी महत्वपूर्ण यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई थी। बृहस्पतिवार को सिगरा स्थित रुद्राक्ष क न्वेंशन सेंटरमें शिक्षा मंत्रालय, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और बीएचयू के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये बातें कहीं।
विज्ञापन

समागम का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने शिक्षकों को उनकी जिम्मेदारी का भी अहसास कराया। लैब टू लैंड का रोड मैप होना चाहिए। कृषि विश्वविद्यालयों के लैब में होने वाले रिसर्च का लाभ किसानों को भी मिलना चाहिए। और किसानों के अनुभव को लैब में भी इस्तेमाल करना चाहिए। आज दुनिया के कई देश जड़ी बूटियों से पारंपरिक इलाज में हमसे आगे हैं। हमारे पास भी यह पारंपरिक इलाज हैं और इसका परिणाम दुनिया ने देखा है। हमारे पास परिणाम के साथ प्रमाण भी होने चाहिए। डेटा बेस होना चाहिए। दुनिया के समृद्ध देश परेशान हैं कि वहां बुजुर्गों की संख्या बढ़ रही, युवा पीढ़ी कम हो रही है। हमारे यहां भी जल्द ऐसा समय आने वाला है। इसका समाधान खोजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed