{"_id":"639ec70710c22c154b621038","slug":"road-accident-in-varanasi-bike-rider-guest-house-owner-killed-in-collision-with-unknown-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गेस्ट हाउस संचालक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गेस्ट हाउस संचालक की मौत, साथी घायल
Sun, 18 Dec 2022 01:23 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 18 Dec 2022 01:23 PM IST
सार
वाराणसी के विजयनगरम मार्केट निवासी अमित गुप्ता (30) का घर के पास ही गेस्ट हाउस है। रात में वह अपने साथी शुभम (25) के साथ बाइक से चौकाघाट की ओर जा रहा था। पानी टंकी के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
गेस्ट हाउस संचालक अमित गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के चौकाघाट पानी टंकी के समीप शनिवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अमित गुप्ता (30) की मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठा साथी घायल हो गया। उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
कैंट स्टेशन के सामने विजयनगरम मार्केट निवासी अमित गुप्ता का घर के पास ही गेस्ट हाउस है। रात में वह अपने साथी शुभम कुमार (25) के साथ बाइक से चौकाघाट की ओर जा रहा था। पानी टंकी के पास पहुंचा था कि विपरीत दिशा से आए अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची जैतपुरा पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। चार भाइयों में सबसे बड़े अमित की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन
पढ़ें: वाराणसी में देर रात हादसा: महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं की बस खड़े ट्रक से टकराई, 13 गंभीर रूप से घायल