फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   River front to be devloped fron Assi ghat to Rajghat

अस्सी से राजघाट तक विकसित होगा रिवर फ्रंट

Sun, 28 Dec 2014 02:06 AM IST
वाराणसी,अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी,अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 Dec 2014 02:06 AM IST
विज्ञापन
River front to be devloped fron Assi ghat to Rajghat
काशी के गंगा घाटों पर समान ऊंचाई का पाथ वे बनेगा, जिससे आसानी से लोग साढ़े सात किलोमीटर के अर्धचंद्राकार गंगा तट पर भ्रमण कर सकें और ह्वीलचेयर के सहारे घूमने वाले बुजुर्ग भी सुबह-ए-बनारस का लुत्फ उठा सकें।
विज्ञापन


इसके अलावा जगह-जगह बैठने के लिए बेंचें लगवाई जाएंगी और पेयजल का भी बंदोबस्त किया जाएगा। वाराणसी विकास प्राधिकरण ने गंगा घाटों को आकर्षक रूप देने के लिए नए सिरे से कवायद शुरू कर दी है। वीडीए अस्सी से राजघाट तक गंगा रिवर फ्रंट बनाने की कार्ययोजना तैयार करने में जुट गया है।
विज्ञापन

इसके लिए सिंचाई विभाग, जल निगम, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई, नगर निगम और वास्तुविदों की मदद लेने की तैयारी है।
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने बीते शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सिंचाई व लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात की थी। वाराणसी विकास प्राधिकरण के सचिव एमपी सिंह ने बताया कि बैठक में तय हुआ कि गंगा को स्वच्छ रखने के लिए अब नालों का दूषित पानी इसमें मिलने से रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत गंगा तट पर दीवारनुमा पाथ वे बना कर शहर की गंदगी को इसके भीतर से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जाए। एसटीपी संबंधी जो भी काम अधूरे पड़े हैं उन्हें शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने को कहा गया है। काशी के ऐतिहासिक घाट कैसे और आकर्षक दिख सकते हैं, इसके लिए रिवर फ्रंट डेवलेपमेंट की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
उन्होंने बताया कि काशी के घाट ऊंचे-नीचे और आगे-पीछे हैं। इसको देखते हुए एकसमान ऊंचाई पर पाथ वे बनाने की योजना पर काम चल रहा है। इसमें अस्सी से राजघाट तक एक समान ऊंचाई पर पाथ वे बनाने के अलावा घाटों पर प्रकाश, पेयजल, प्रसाधन, बैठने के स्थान, चेंजिंग रूम और फूड कार्नर के साथ ही नालों के पानी को गंगा में मिलने से रोकने की व्यवस्था भी की जाएगी।

उच्च न्यायालय का आदेश आएगा आड़े
वीडीए भले ही गंगा तट को आकर्षक रूप देने की कार्ययोजना तैयार कर ले, जानकारों का कहना है कि इसके क्रियान्वयन में उच्च न्यायालय इलाहाबाद का आदेश आड़े आएगा। कौटिल्य सोसायटी की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने फिलहाल गंगा तट के दो सौ मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर रोक लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed