फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rift in Hamid bridge ban on movement of heavy vehicles of Ghazipur UP

हमीद सेतु में दरार पड़ने से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक, ट्रकों की लगी लंबी कतारें

Mon, 08 Jun 2020 04:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 08 Jun 2020 04:34 PM IST
सार

  • हमीद सेतु के रोलर बेयरिंग खिसकने से तीन इंच की पड़ गई दरार।
  • ओवरलोड वाहनों के दौड़ने से बार-बार क्षतिग्रस्त हो रहा सेतु।
  • मार्गों पर लगी रही ट्रकों का लाइन, परेशान रहे चालक और खलासी।

विज्ञापन
Rift in Hamid bridge ban on movement of heavy vehicles of Ghazipur UP
सेतु में पड़ी दरार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के हमीद सेतु में ओवरलोड वाहनों के फर्राटा भरने पर फिर से रोक लगा दी गई है। यह फैसला प्रशासन इसलिए लिया है क्योंकि पुल में दरार आ गई है।

विज्ञापन

हमीद सेतु के पिलर नंबर छह-सात के बीच रोलर बेयरिंग खिसकने से तीन इंच की दरार पड़ चुकी है। देर रात प्रशासन ने अगले आदेश तक सेतु पर भारी वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे मार्गों पर ट्रकों की लाइन लग गई है। भीषण गर्मी में चालक और खलासी परेशान रहे।
विज्ञापन



पुल में दरार पड़ने की जानकारी होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। सदर कोतवाल धनजंय मिश्रा और सुहवल पुलिस ने पहुंचकर मुआयना किया। किसी खतरे को देखते हुए रात दो बजे सेतु के दोनों तरफ कई स्थानों पर बैरियर लगवाकर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न गैर प्रांतों, जनपदों से होकर ट्रक पर कोयला, सरिया, मोरंग, गिट्टी, खाद्य सामाग्री सहित अन्य समान लदे ट्रक सड़कों के किनारे खड़े होकर इस बात का इंतजार करने लगे कि शायद पुल से उन्हें जाने की हरी झंडी मिल जाए। इससे ताड़ीघाट-बारा, गाजीपुर-जमानिया मार्ग पर ट्रकों की लाइन लग गई।

चालक और खलासी गर्मी में दिक्कतें झेलते हुए भूख-प्यास से परेशान रहे। अन्य लोग इस बात से राहत में रहे कि छोटे वाहनों का संचालन पर प्रतिबंध नहीं लगा है। लोग यह चर्चा करते हुए ओवरलोड वाहनों के दौड़ने से बार-बार हमीद सेतु क्षतिग्रस्त हो रहा है। बावजूद इसके पुलिस सख्ती से इस पर रोक लगाने को लेकर गंभीर नहीं हो रही है। अंदर ओवरलोड वाहनों के संचालन पर पूरी तरह से रोक नहीं लगी तो ऐसा भी हो सकता है कि एक दिन पूरी तरह से सेतु पर वाहनों का संचालन बंद हो जाए।

उपजिलाधिकारी(जमानिया) सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि हमीद सेतु के क्षतिग्रस्त होने से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक दी है। विभागीयकर्मी को सूचना दी गई है, जो स्थिति को देखने के बाद पुल की मरम्मत करेंगे। इसके साथ ही भारी वाहनों का आवागमन शुरू करने का आदेश देंगे। ओवरलोडिंग का खेल किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। इसमें जिसकी भी संलिप्तता पाई जाएगी, जांच के बाद उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed