{"_id":"5ef246218ebc3e42d214c685","slug":"rewarded-fake-teacher-of-12-thousand-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 हजार का इनामी फर्जी शिक्षक गिरफ्तार, आजमगढ़ का है निवासी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 हजार का इनामी फर्जी शिक्षक गिरफ्तार, आजमगढ़ का है निवासी
Tue, 23 Jun 2020 11:42 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
बलिया जिले बांसडीह कोतवाली की टीम ने मंगलवार को 12 हजार रुपये के इनामी फर्जी शिक्षक लालमन गोंड, निवासी ग्राम हादसा दयालपुर, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ को राजपुर टंडवा मोड़ से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभियुक्त फर्जी अभिलेख लगाकर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक की नौकरी कई वर्षों से कर रहा था। इसके विरुद्ध खंड शिक्षा अधिकारी बेरूआरबारी संतोष गुप्ता ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 12 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था।
विज्ञापन