फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   restaurant and hotel businessmen facing major problem of during Night curfew are not 

नाइट कर्फ्यू ने बढ़ाई परेशानी: रेस्टोरेंट और होटल कारोबारियों की नहीं हो रही कमाई, बोले- खर्च निकालना मुश्किल

Sun, 11 Apr 2021 04:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 11 Apr 2021 04:37 PM IST
विज्ञापन
restaurant and hotel businessmen facing major problem of during Night curfew are not 
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते वाराणसी में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। लेकिन इस कर्फ्यू से रेस्टोरेंट और होटल कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पहले ये 11-12 बजे तक खुले रहते थे। अब इन्हें 8.30 तक बंद करना होता है। ऐसे में कारोबार में गिरावट शुरू हो गई है। कारोबारियों को सूझ नहीं रहा है कि वह खर्च कैसे निकाले और कर्मचारियों को वेतन कैसे दें। सबसे ज्यादा दिक्कत किराए को लेकर है।

विज्ञापन


8 अप्रैल से लगे रात्रि कर्फ्यू के चलते 9 बजे ही शहर में सन्नाटा पसर जाता है। रात तो दूर अब लोग दिन में भी रेस्टोरेंट और होटलों से दूरी बना रहे हैं। सबसे ज्यादा बार एंड रेस्टोरेंट संचालकों की हालत खराब हो गई है। रात तक गुलजार रहने वाले बार 9 बजे ही बंद हो रहे हैं।
विज्ञापन


मलदहिया, सिगरा, रथयात्रा, लंका, अस्सी, वरुणा पार इलाकों में बार के शटर गिर जा रहे हैं। सिगरा में बार एंड रेस्टोरेंट संचालक गुड्डू जायसवाल ने बताया कि कोरोना से बचाव बेहद जरूरी है। दूसरी लहर की वजह से कारोबार चौपट हो चुका है। अब खर्च निकालना भी मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी रेस्टोरेंट ओनर्स एसोसिएशन के सदस्य रोहित पाठक ने बताया कि 300 से अधिक रेस्टोरेंट की स्थिति रात्रि कर्फ्यू से खराब हो गई है। कर्मचारियों को वेतन देने में दिक्कत हो रही है। लोग यहां आने से भी कतराने लगे हैं। होम डिलिवरी की मांग बढ़ी है, लेकिन कर्फ्यू से अब वह भी एकदम ठप है।

वाराणसी में सुबह मिले 782 कोरोना मरीज
वाराणसी में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के रिकॉर्ड हर दिन ध्वस्त होते जा रहे हैं। शनिवार को 1176 ने मरीज मिलने के बाद रविवार को सुबह ही 782 मरीज मिले। जिस तरह से रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है, उसको लेकर आंकड़े डराने वाले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार सुबह 4293 सैंपल की रिपोर्ट मिली।

इधर कुल संक्रमित मरीजों के साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। अब नए मरीज मिलने के बाद कुल 29003 संक्रमित मरीजों में 22401 डिस्चार्ज के बाद 6204 एक्टिव मरीज हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed