फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Resident doctors at IMS-BHU attended to patients while wearing black armbands.

Varanasi News: आईएमएस बीएचयू में काली पट्टी बांधकर रेजिडेंट डॉक्टरों ने देखा मरीज

Thu, 11 Jun 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Resident doctors at IMS-BHU attended to patients while wearing black armbands.
वाराणसी में बुधवार को बीएचयू के आईएमएस के छात्र विरोध करते । संवाद
प्रयागराज में डॉक्टर की गिरफ्तारी के विरोध में निदेशक कार्यालय पर जताया विरोध
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। प्रयागराज में अधिवक्ताओं और डॉक्टरों के बीच विवाद में मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के डॉक्टर की गिरफ्तारी के विरोध में बृहस्पतिवार को आईएमएस बीएचयू के रेजिडेंट डॉक्टरों ने कालीपट्टी बांधकर कामकाज किया। ओपीडी में मरीज देखने के साथ ही वार्ड, ऑपरेशन थियेटर सहित अन्य जगहों पर काली पट्टी बांधकर ही कामकाज किया।

आईएमएस बीएचयू कर रेजिडेंट डॉक्टर वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अंबुज की अगुवाई में सुबह 9 बजे आईएमएस निदेशक कार्यालय पहुंचकर रेजिडेंट डॉक्टरों ने विरोध जताया। कहा कि दिन रात मरीजों की सेवा करने वाले डॉक्टरों के साथ आए दिन जिस तरह से दुर्व्यवहार किया जा रहा है, वह ठीक नहीं है। प्रयागराज में रेजिडेंट डॉक्टर पर प्राथमिकी दर्ज कराकर उत्पीड़न किया गया। विरोध में प्रयागराज के साथियों के समर्थन में शांतिपूर्वक काली पट्टी बांधकर विरोध जताया गया। डॉ. अंबुज ने कहा कि हर दिन की तरह ही बीएचयू के रेजिडेंट डॉक्टरों ने ओपीडी, वार्ड, सहित अन्य जगहों पर मरीजों की सेवा की। प्रयागराज मामले में हाईकोर्ट ने एफआईआर पर स्टे का फैसला सुनाया है। मामले में 27 को सुनवाई भी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article