गणतंत्र दिवस: भुल्लनपुर पीएसी के सेनानायक को डीजीपी प्लेटिनम सहित डिप्टी एसपी समेत अन्य पुलिसकर्मियों को भी मिला मेडल
वाराणसी के भुल्लनपुर पीएसी सेनानायक को प्लेटिनम, जेल डीआईजी को गोल्ड, एटीएस और एसटीएफ डिप्टी एसपी को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शौर्य और अपने कार्यों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करके पुलिस विभाग का मान-सम्मान बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को गणतंत्र दिवस पर डीजीपी प्लेटनिम, गोल्ड, सिल्वर मेडल से सम्मानित किया जाएगा। शौर्य के आधार पर 34वीं वाहिनी भुल्लनपुर पीएसी सेनानायक डॉ. राजीव कुमार मिश्र को डीजीपी प्लेटिनम, जेल डीआईजी अरविंद कुमार को गोल्ड, एटीएस वाराणसी यूनिट के डिप्टी एसपी विपिन राय, एसटीएफ वाराणसी इकाई के डिप्टी एसपी शैलेश प्रताप सिंह, एसटीएफ के इंस्पेक्टर राघवेंद्र कुमार मिश्र को सिल्वर मेडल और कपसेठी थानाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।
वहीं कमिश्नरेट वाराणसी के मुख्य आरक्षी ज्ञानेंद्र कुमार, आरक्षी संतोष कुमार यादव व अनुग्रह कुमार वर्मा को सिल्वर मेडल, कार्य के आधार पर कमिश्नरेट वाराणसी के उप निरीक्षक प्रकाश सिंह को सिल्वर मेडल मिला है। वहीं अभिलेख के आधार पर गोल्ड मेडल 34वीं वाहिनी भुल्लनपुर पीएसी के गुल्मनायक राजनेति राय, दयानंद राम, और 36वीं वाहिनी पीएसी रामनगर के गुल्मनायक प्रण कुमार सिंह को सिल्वर मेडल मिला।
अभिलेख के आधार पर उप निरीक्षक परिवहन अजय कुमार मिश्र, मुख्य आरक्षी सशस्त्र देवेंद्र कुमार यादव, मुख्य आरक्षी रविंद्र भारती और मुख्य आरक्षी रविंद्र कुमार कुंवर, आरक्षी जय प्रकाश सिंह और आरक्षी ओमप्रकाश को डीजीपी सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से सम्मानित किया जाएगा।