फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Religious conversion cases grow up in azamgarh and jaunpur police alert

यूपीः आजमगढ़ और जौनपुर में धर्मांतरण के मामले बढ़े, पुलिस सतर्क

Mon, 24 Sep 2018 05:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Mon, 24 Sep 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
Religious conversion cases grow up in azamgarh and jaunpur police alert
demo pic
यूपी के आजमगढ़ और जौनपुर जिले में आए दिन धर्म परिवर्तन के नए मामले सामने आ रहे हैं। आरोप है कि यहां कुछ ईसाई मिशनरियां सक्रिय हैं और वह प्रार्थना सभा की आड़ में लोगों का धर्म परिवर्तन करा रही हैं।
विज्ञापन


जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के भुलनडीह गांव में स्थापित चर्च पर धर्म परिवर्तन के आरोप में दुर्गा यादव सहित 271 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना पुलिस कर रही है। यहां रविवार को भी प्रार्थना सभा नहीं हुई। प्रार्थना सभा को लेकर हिंदूवादी संगठनों के विरोध को देखते हुए चर्च पर पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन


आजमगढ़ में तहबरपुर थाना क्षेत्र के करियाबर गांव स्थित गिरजाघर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। प्रार्थना के बाद सभी का धर्म परिवर्तन होना था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए। वहीं  देवगांव कोतवाली के गोला बाजार में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आने पर एसडीएम लालगंज ने पुलिस को जांच सौंपते हुए जल्द से जल्द रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ा

Religious conversion cases grow up in azamgarh and jaunpur police alert
demo
आजमगढ़ में तहबरपुर थाने के करियाबर गांव निवासी बहावन राम पुत्र बनवासी काफी दिनों पहले अपना धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया है। वह अपने घर के सामने गिरजाघर भी बनवा लिया है। जहां सुबह-शाम को प्रार्थना सभा आयोजित की जाती है।

रविवार को यहां बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन करने के लिए क्षेत्र के तमाम महिला और पुरुषों को इकट्ठा किया गया था। लोग ढोलक आदि बजाते हुए प्रार्थना कर रहे थे तभी पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस की जीप देखते ही ज्यादातर लोग फरार हो गए। मौके पर जो भी मिला उसे प्रभारी निरीक्षक ने चेतावनी देकर छोड़ दिया।

वहीं देवगांव कोतवाली के गोला बाजार में शनिवार को आरती पत्नी बबलू सेठ के घर कुछ लोग ईसा मसीह के मानने वाले आए थे। पुलिस पहुंची तो यहां कई लोग मिले। पुलिस ने पूछताछ किया तो पता चला कि यह लोग ईसा मसीह की प्रार्थना और पूजन करते हैं।

धर्म परिवर्तन कराने के नाम पर बबलू व आरती सहित जो लोग इनके घर पर पहुंचे थे। उन्होंने स्पष्ट रूप से इंकार कर दिया, लेकिन बाजार पर कई लोगों ने बताया कि पूर्व से लेकर अब तक कई लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का कार्य किया जा चुका है।

एसडीएम लालगंज प्रियंका प्रियदर्शी ने बताया कि धर्म परिवर्तन कराने की बात सामने आई थी, पकड़े गए लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। साथ ही चौकी प्रभारी लालगंज को निर्देश दिया गया है कि वह मामले की गंभीरता से जांचकर रिपोर्ट दें, यदि धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

जौनपुर में पुलिस रही तैनात, नहीं हुई प्रार्थना सभा

Religious conversion cases grow up in azamgarh and jaunpur police alert
जौनपुक जिले  के चंदवक थाना क्षेत्र के भूलनडीह गांव में स्थापित चर्च पर रविवार को भी प्रार्थना सभा नहीं हो सकी। प्रार्थना सभा को लेकर हिंदूवादी संगठनों के विरोध को देखते हुए चर्च पर पुलिस फोर्स तैनात रही।

भुलनडीह गांव में 11 वर्ष से चर्च पर ईसाई मिशनरी द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन होता रहा है। आरोप है कि प्रार्थना सभा की आड़ में ही यहां लोगों का धर्म परिवर्तन करा दिया जाता है। न्यायालय के आदेश पर इस मामले में प्रार्थना सभा कराने वाले  दुर्गा यादव सहित 271के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना पुलिस कर रही है।

प्रत्येक रविवार और मंगलवार को यहां  प्रार्थना सभा होती रही है। लेकिन इधर बीच हिंदूवादी संगठनों के विरोध के चलते सुरक्षा के लिहाज से पुलिस तानात कर दी गई है। जिससे यहां प्रार्थना सभा नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed