फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Relief: Varanasi reduced the pace of infection, 1294 new patients found, 11 dead

 थोड़ी राहत : वाराणसी में संक्रमण की रफ्तार में कमी,  1294 मिले नए मरीज, 11 की मौत

Sun, 02 May 2021 11:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 02 May 2021 11:45 PM IST
सार

सेंट्रल जेल में चार, बनारस क्लब में एक, सुंदरपुर में 20 संक्रमित मिले
बीस दिन बाद 1300 से नीचे हुआ ग्राफ, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 68 हजार पार

विज्ञापन
Relief: Varanasi reduced the pace of infection, 1294 new patients found, 11 dead
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब कम होती दिख रही है। पिछले सप्ताह  1500 से 1800 मरीज एक दिन में मिले, वही अब नए मरीजों की संख्या में कमी आ रही है। रविवार को 7232 सैंपल में 1294 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 11 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन


अप्रैल महीने के दूसरे सप्ताह से ही मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही थी। 15 से 25 अप्रैल तक जहां एक दिन में 2000 से 2500 मरीजों की संख्या रही, वहीं अब धीरे-धीरे ग्राफ गिरने लगा है। रविवार को सुंदरपुर में 20, सेंट्रल जेल में चार, बनारस क्लब एक, 39 जीटीसी, बीएचयू, बीएलडब्लू, ककरमता, लहरतारा सहित अलग-अलग जगहों पर नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

 

कुल संक्रमितों का आंकड़ा 68 हजार पार
जिले में कुल संक्रमितों की संख्या रविवार को 68000 के पार हो गई है। 1294 नए मरीजों के मिलने के बाद अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 68475 हो गई है। रविवार को होम आइसोलेशन में 793 लोग स्वस्थ घोषित किए गए और अलग-अलग अस्पतालों से 129 लोगों को डिस्चार्ज भी किया गया है। अब कुल 68475 में 51033 मरीजों के डिस्चार्ज और 582 की मौत के बाद अब 16858 लोगों का इलाज चल रहा है।

बीस दिन बाद 1300 से नीचे हुआ ग्राफ
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अप्रैल महीने में इतनी अधिक बढ़ी कि एक दिन में 1500 से 2500  मरीज एक दिन में मिलने लगे। बीस दिन बाद संख्या 1300 के नीचे आई।  इसके पहले 10 अप्रैल को 1176 मरीज एक दिन में मिले थे और इसके बाद से रोजाना रोजाना संख्या बढ़ती गई। यहां तक कि 15 अप्रैल को 2484  मरीज मिले।

Relief: Varanasi reduced the pace of infection, 1294 new patients found, 11 dead
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना से 11 मरीजों ने जान गंवाई
जिले में रविवार को चार महिलाओं समेत 11 मरीजों की मौत हुई है। बीएचयू में भर्ती लंका निवासी 50 वर्षीय पुरुष, गजोखर निवासी 60 वर्ष की महिला, महमूरगंज निवासी 55 वर्षीय पुरुष, धनपालपुर निवासी 47 वर्ष के पुरुष की मौत हुई है, जबकि मैक्सवेल हॉस्पिटल में भी चांदपुर निवासी 65 वर्षीय महिला, बीएलडब्लू में सिगरा निवासी 44 वर्षीय पुरुष, दीनदयाल अस्पताल में भनारी निवासी में 45 वर्ष की महिला की मौत हुई है। इसके अलावा ईएसआई हॉस्पिटल में गायत्री नगर निवासी 38 वर्षीय पुरुष, पांडेपुर निवासी 39 वर्षीय और 75 वर्षीय पुरुष के साथ ही सदर बाजार निवासी 67 वर्षीय महिला ने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed