वाराणसी: भूमि पूजन के बाद शुरू हुआ सिगरा स्टेडियम का कायाकल्प, अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा पुनर्निर्माण
बनारस का सिगरा स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से लैस होगा। साढ़े चार सौ करोड़ की लागत से होने वाले निर्माण में क्रिकेट, वॉलीबाल, फुटबाल, शूटिंग रेंज, तैराकी सहित नेशनल सेंटर आफ एक्सीलेंस का भी निर्माण होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भूमि पूजन के बाद शनिवार को सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम का कायाकल्प शुरू हो गया। पहले चरण के लिए कानपुर से आई भूमि सर्वेक्षण की टीम ने निर्माण स्थल की जांच शुरू कर दी है। पुराने तरणताल और आवास को तोड़कर अंतरराष्ट्रीय स्तर का इंडोर स्टेडियम और तरणताल का पुनर्निर्माण किया जाएगा।
कानपुर के ग्रीन पार्क, पालिका स्टेडियम अमिताभ हॉल, माया हॉल सहित प्रदेश के कई खेल स्टेडियम का निर्माण कर चुकी एमएचपीएल कंपनी ने काम शुरू कर दिया है। कंपनी के उप महाप्रबंधक सिविल चंद्रेश कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को मिट्टी की जांच का काम शुरू कर दिया गया है।
कानपुर से आई टीम 48 घंटों तक जमीन के भार वहन क्षमता की जांच कर हर आधे घंटे की रिपोर्ट तैयार करेगी। जिसके आधार पर कंपनी आधुनिक इंडोर स्टेडियम और तरणताल का ढांचा तैयार करेगी। करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से कुल तीन चरणों में दिसंबर 2023 तक निर्माण पूरा होना है। पहले चरण में बास्केटबाल कोर्ट, वालीबाल कोर्ट, तरणताल और अधिकारी निवास को ध्वस्त किया जाएगा। कंपनी की ओर से निविदा जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पहले इनका होगा निर्माण
मिट्टी की भार क्षमता की जांच के बाद बास्केटबाल कोर्ट, वालीबाल कोर्ट, तरणताल और अधिकारी निवास के स्थान पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का इंडोर स्टेडियम बनेगा। जिसमें एक दर्जन से अधिक खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा पुराने तरण ताल को तोड़कर अंतरराष्ट्रीय स्तर के तरणताल का निर्माण होगा। वयस्क और बच्चों के लिए अलग अलग तरणताल बनेगा।