{"_id":"5ec979bd8ebc3e90784e58cc","slug":"red-jone-in-varanasi-city-news-vns526432837","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेड जोन में और बढ़ाई गई सतर्कता, बाहर निकलने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेड जोन में और बढ़ाई गई सतर्कता, बाहर निकलने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
वाराणसी। जिले में कोरोना मरीजों के साथ ही रेड जोन भी बढ़ते जा रहे हैं। डोर टू डोर स्क्रीनिंग करने के साथ ही लोगों से संक्रमण से बचने के लिए अधिक से अधिक घरों में ही रहने की अपील की जा रही हैं। शहरी और ग्रामीण इलाकों में बने रेड जोन में बैरिकेडिंग से अंदर रहने वालों को बाहर निकलने की मनाही हैं। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही वहां तैनात पुलिस भी इस पर नजर बनाए हैं।
जिले में वर्तमान समय में कुल 60 हॉट स्पॉट में 23 ग्रीन जोन में आ चुके हैं, जबकि 6 आरेंज और सर्वाधिक 31 रेड जोन वाले हॉट स्पॉट हैं। इनमें अधिकांश पिछले एक सप्ताह के भीतर बने हैं और इन हॉट स्पॉट में बाहर से आए श्रमिकों के अलावा अन्य लोग भी संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें लोगों के घर के सामने होम क्वारंटीन की नोटिस भी चस्पा की गई है। इस बीच डाक्टरों-पैरामेडिकल स्टाफ की टीम रोजाना घर-घर थर्मल स्क्रीनिंग कर लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति सतर्क कर रही है, जिससे कि संक्रमण का खतरा कम से कम हो सके। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि अलग-अलग टीम रोजाना हॉट स्पॉट में लोगों की जांच कर रही हैं।
दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कुल आठ लोगों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया। इसमें वाराणसी से तीन, जौनपुर चार और गाजीपुर का एक मरीज शामिल हैं। सीएमओ ने बताया कि वाराणसी में कमालपुरा हॉट स्पॉट के पावर लूम व्यापारी और इनके संपर्क वाले जामिया अस्पताल के एक कंपाउंडर के साथ ही ओमकालेश्वर नगर पठानीटोला हॉट स्पॉट से संक्रमित मरीज को शनिवार को डिस्चार्ज किया गया।