{"_id":"d763dfc7a117176ffbfd89c073cd5371","slug":"recently-two-rob-on-varanasi-bhadohi-vay-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबतपुर-भदोही मार्ग पर दो आरओबी शीघ्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबतपुर-भदोही मार्ग पर दो आरओबी शीघ्र
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बाबतपुर-भदोही मार्ग पर प्रस्तावित दो आरओबी का निर्माण जल्द शुरू होगा। शुक्रवार को अपने कार्यालय में विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा कर रहे मंडलायुक्त आरएम श्रीवास्तव ने सेतु निगम के अभियंता को इसके लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन
कपसेठी और भदोही में आरओबी का निर्माण कार्य शुरू करने और बड़ागांव से आगे वरुणा नदी के पुल को फोर लेन करने के काम में आ रही अड़चनों को जल्द से जल्द दूर करने को कहा। इस अवसर पर उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में लापरवाही बरतने वाले मंडल के तीन अभियंताओं के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि की।
विज्ञापन
कमिश्नर ने वाराणसी और जौनपुर में आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण में लापरवाही करने पर सीएंडडीएस और समाज कल्याण निर्माण निगम के तीन अभियंताओं के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की। कमिश्नर ने कहा कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति के पहले सारे कार्य गुणवत्ता के साथ पूरे कराने को कहा।
विज्ञापन
कहा कि तकनीकी जांच में निर्माण कार्य में खामियां मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मंडल में 210 के बजाय मात्र 101 बैंक शाखाएं अभी तक खुलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने फरवरी तक यह लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। समाजवादी पेंशन की डाटा फीडिंग की धीमी गति पर नाराज कमिश्नर ने चारों सीडीओ को चेतावनी दी।
उन्होंने डॉ. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास कार्यक्रम के तहत सभी ग्राम सभाओं में विद्युतीकरण कराने और संपर्क मार्गों का निर्माण कार्य समय से काम पूरा कराने की हिदायत दी। बैठक में जिले के प्रभारी डीएम/सीडीओ विशाख जी, चंदौली के डीएम एनके सिंह, गाजीपुर के नरेंद्र सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।