फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ravidas Jayanti 20233 Saint Niranjan Das reached varanasi with Sangat

Ravidas Jayanti: संगत संग बनारस पहुंचे संत निरंजन दास, पांच को पताका फहराकर करेंगे रविदास जयंती का शुभारंभ

Fri, 03 Feb 2023 09:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 03 Feb 2023 09:34 PM IST
सार

बनारस स्टेशन का पूरा परिसर जय गुरुदेव... तन गुरुदेव... के जयघोष से गूंज उठा। देर शाम जैसे ही संत निरंजन दास संगत के साथ बनारस स्टेशन पहुंचे भक्तों का उल्लास देखते बना। विशेष सुरक्षा के बीच संत निरंजन दास का काफिला सीरगोवर्धनपुर पहुंचा। 

विज्ञापन
Ravidas Jayanti 20233 Saint Niranjan Das reached varanasi with Sangat
बनारस स्टेशन पर संत निरंजन दास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संत रविदास जयंती में शामिल होने के लिए रैदासियों का जत्था लेकर बेगमपुरा एक्सप्रेस से संत निरंजन दास शुक्रवार शाम बनारस स्टेशन पहुंचे। दोपहर से ही गुरु की अगवानी के लिए खड़े भक्तों को जैसे ही गुरु के ट्रेन की झलक मिली, पूरा प्लेटफार्म ढोल-नगाड़ों की थाप और गुरु के जयकारे से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर गुरु का स्वागत किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


स्टेशन से 40 बसों और 20 छोटे वाहनों के जरिये श्रद्धालु सीरगोवर्धनपुर पहुंचे। आगे संत निरंजन दास का काफिला और पीछे श्रद्धालुओं के वाहनों की लंबी कतार लग गई।  चार फरवरी को संत निरंजन दास पंडाल क्षेत्र मेला क्षेत्र सत्संग हॉल का भ्रमण कर संगत को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। शाम को रविदास पार्क में दीप प्रज्ज्वलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पांच फरवरी की सुबह संत निरंजन दास रविदासिया धर्म की पताका फहराकर रविदास जयंती का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीर गेट से गेस्ट हाउस तक खड़े रहे अनुयायी
बनारस स्टेशन का पूरा परिसर जय गुरुदेव... तन गुरुदेव... के जयघोष से गूंज उठा। देर शाम जैसे ही संत निरंजन दास संगत के साथ बनारस स्टेशन पहुंचे भक्तों का उल्लास देखते बना। ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते गाते श्रद्धालु ‘जो बोले सो निर्भय, सदगुरु महाराज की जय...’ का जयकारा लगा रहे थे।

संत निरंजन दास ने मंदिर में टेका मत्था

Ravidas Jayanti 20233 Saint Niranjan Das reached varanasi with Sangat
बनारस पहुंचे संत निरंजन दास - फोटो : अमर उजाला

 विशेष सुरक्षा के बीच संत निरंजन दास का काफिला सीरगोवर्धनपुर पहुंचा। गुरु की प्रतीक्षा में अनुयायी कतारबद्ध होकर सीर गेट से गेस्ट हाउस तक खड़े थे। संत निरंजन दास ने हाथ उठाकर श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। गुरु के वाहन को स्पर्श करके ही श्रद्धालुओं ने गुरु चरणों की आशीष लिया। सीरगोवर्धनपुर पहुंचने के बाद संत निरंजन दास ने संत रविदास का दर्शन पूजन किया। इसके बाद वह विश्राम के लिए चले गए। 

रविदास जयंती में आएंगे कई वीआईपी

Ravidas Jayanti 20233 Saint Niranjan Das reached varanasi with Sangat
बनारस पहुंचे रैदासी - फोटो : अमर उजाला

रविदास जयंती में शामिल होने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सहित कई केंद्रीय मंत्रियों के आने की संभावना है। सीरगोवर्धनपुर स्थित संत रविदास जन्मस्थली में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 350 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। संत रविदास मंदिर के इर्दगिर्द के क्षेत्र में निगरानी के लिए 30 सीसी कैमरे लगाए गए हैं और उनके लिए अलग से कंट्रोल रूम बनाया गया है।

संत रविदास जयंती के मद्देनजर शनिवार से 6 फरवरी तक रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी ने आमजन से अपील की है कि रूट डायवर्जन का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें। शव वाहन और एंबुलेंस रूट डायवर्जन के प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी।

बेगमपुरा बन गया सीरगोवर्धनपुर का इलाका 

Ravidas Jayanti 20233 Saint Niranjan Das reached varanasi with Sangat
सीरगोवर्धनपुर में भीड़ - फोटो : अमर उजाला

संत रविदास की जन्मस्थली सीरगोवर्धनपुर का पूरा इलाका संत के सपनों के गांव बेगमपुरा में तब्दील हो गया है। संत निरंजन दास के पहुंचने के साथ ही मेला क्षेत्र भी गुलजार हो गया। मंदिर से लेकर गेस्ट हाउस तक रंग-बिरंगी रोशनी, अमृतवाणी और कीर्तन का पाठ गूंज रहा था। संत शिरोमणि रविदास की जयंती पांच फरवरी को माघी पूर्णिमा के दिन मनाई जाएगी। शुक्रवार को सीरगोवर्धनपुर का इलाका संगतों से गुलजार हो गया।

Ravidas Jayanti 20233 Saint Niranjan Das reached varanasi with Sangat
संत रविदास जयंती - फोटो : अमर उजाला
जयंती में शामिल होने के लिए हरियाणा, पंजाब, जालंधर के साथ ही देश के कई राज्यों से संगत पहुंची है। विदेश से भी एनआरआई भक्त पहुंचे हैं। सेवा के लिए साढ़े सात हजार से अधिक सेवादारों की ड्यूटी तीन शिफ्ट में लगाई गई है। जयंती के दिन होने वाले मुख्य सत्संग के लिए पंडाल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। 80 मजदूरों की टीम इसे आकार दे रही है। मालवा लंगर कमेटी की तरफ से संत रविदास विद्यालय में लंगर शुरू कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed