फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ravidas Jayanti 2022 varanasi tableau of Sant Shiromani will come out on 16 feb in BHU international seminar from tomorrow

रविदास जयंती 2022: बीएचयू में 16 को निकलेगी संत शिरोमणि की आकर्षक झांकी, कल से अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

Sun, 13 Feb 2022 05:30 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 13 Feb 2022 05:30 PM IST
सार

श्रम साधक संत रविदास की 645वीं जयंती पर 16 फरवरी को बीएचयू परिसर में आकर्षक झांकी निकाली जाएगी।। 14 और 15 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया है।
 

विज्ञापन
Ravidas Jayanti 2022 varanasi tableau of Sant Shiromani will come out on 16 feb  in BHU international seminar from tomorrow
बीएचयू बहुजन इकाई के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संत रविदास की जयंती के उपलक्ष्य में हर साल की तरह इस साल भी काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)  परिसर में आकर्षक झांकी निकाली जाएगी। इससे पहले 14 और 15 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया है।

विज्ञापन


बीएचयू बहुजन इकाई (एससी एसटी छात्र कार्यक्रम आयोजन समिति) और ब्रिटिश रविदासिया हैरिटेज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में होने वाली संगोष्ठी में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के विद्वान शामिल होंगे।  बीएचयू बहुजन इकाई के संरक्षक प्रो. एमपी अहिरवार ने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास की 645वीं जयंती को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


झांकी रथ को बीएचयू कुलपति दिखाएंगे हरी झंडी 
बताया कि 16 फरवरी को एंफीथिएटर मैदान से संत शिरोमणि गुरु रविदास की झांकी समता रथ के माध्यम से परंपरागत तरीके से निकाली जाएगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सुधीर जैन हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। संत रविदास जी का जीवन और समय विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में देश-विदेश के विद्वान अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेमिनार के अतिथि विद्वानों में यूनाइटेड किंगडम, कनाडा के विद्वानों के साथ ही भारत में पंजाब,दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से अनेकों विद्वान शामिल होंगे। 
पढ़ेंः रविदास जयंती पर वाराणसी में इन मार्गों पर 18 तक डायवर्जन लागू, घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed