फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   rastriya sanskriti mahotsav: childrens saw gattu and gaaru movie

राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सवः बच्चों ने देखी ‘गट्टू’ और ‘गारू’

Sun, 18 Dec 2016 08:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 18 Dec 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
rastriya sanskriti mahotsav: childrens saw gattu and gaaru movie
बाल फिल्म महोत्सव की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला

 

विज्ञापन

राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के तहत रविवार को केएन उडुप्पा सभागार में बाल फिल्म महोत्सव की भी शुरुआत हुई। केंद्रीय विद्यालय बीएचयू के कक्षा सात व आठ के बच्चों को गट्टू और गारू बाल फिल्में दिखाई गईं। ‘गट्टू’ और ‘गारू’ फिल्मों के इन दोनों पात्रों ने फिल्मों के माध्यम से बच्चों को संदेश दिया गया अगर उनमें कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो वो सफल जरूर होंगे। चिल्ड्रेन फिल्म सोसाइटी मुंबई की ओर से केएन उडुप्पा ऑडिटोरियम में 18 से 24 दिसंबर तक फिल्म बोनांजा आयोजित किया जा रहा है।

इसके तहत गट्टू, हैप्पी मदर्स डे, गोपी गवैया, बाघा बजैया, गौरू (दि जर्नी ऑफ करेज), कृश ट्रिश एंड बटलिबॉ-1 नोनो दि जिग जिग किड, काफल, पप्पू की पगडंडी आदि फिल्में होंगी। चिल्ड्रेन फिल्म सोसाइटी मुंबई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि फिल्म बोनांजा का आयोजन बीएचयू और संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है।

विज्ञापन

उधर, कला संकाय प्रेक्षागृह में कठपुतली का शो हुआ। कोलकाता के सुदीप गुप्ता की टीम ने यहां पुतुल नाच का आयोजन किया। वहीं चैतन्य मेहरा की टीम ने कठपुतली के माध्यम से उड़ीसा के परंपरागत रामकथा प्रस्तुत किया। 40 मिनट की राम सीता की कहानी को कठपुतली के रूप में देखकर दर्शकों ने खूब आनंद लिया। उधर डॉ. ज्ञान प्रकाश के संयोजन में मास कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट में फिल्म एक्टिंग की कार्यशाला चली।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

 

तो आप भी बन सकते हैं ‘लिटिल डायरेक्टर’

rastriya sanskriti mahotsav: childrens saw gattu and gaaru movie
तो आप भी बन सकते हैं ‘लिटिल डायरेक्टर’ - फोटो : अमर उजाला

तो आप भी बन सकते हैं ‘लिटिल डायरेक्टर’

चिल्ड्रेन फिल्म सोसाइटी मुंबई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रवण कुमार ने बच्चों को बताया कि आप की फिल्मों में रुचि है और आपको फिल्में बनाने का शौक है कि तो आप सीएफएसआई एप्लीकेशन डाउनलोड कर ‘लिटिल डायरेक्टर’ के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अगर आप चयनित हुए तो आपको 14 नवंबर को हर साल हैदराबाद में होने वाली सात दिन की फिल्म निर्देशन की ट्रेनिंग दी जाएगी। संयोजन प्रो. आनंद चौधरी ने किया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed