{"_id":"5fc7e9078ebc3e9b992457b9","slug":"rashan-varanasi-news-vns5613448139","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 ग्राम पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों में नहीं बंटा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 ग्राम पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों में नहीं बंटा राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरईगांव। विकासखंड के नगर निगम सीमा में शामिल 18 ग्राम पंचायतों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत लाभार्थियों में राशन का वितरण नहीं किया जा रहा है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के लाभार्थियों में पोषाहार की जगह सूखे राशन का वितरण बीते नवंबर माह से शुरू कराया गया। लेकिन विकास खंड से नगर निगम सीमा में शामिल हुई 18 ग्राम पंचायतों के केंद्रों पर राशन अभी तक नहीं उपलब्ध कराया गया।
इस बारे में जब जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। अब इस मामले की जानकारी हुई है तो जांच कराई जाएगी। शासन स्तर से शीर्ष प्राथमिकता में शामिल बच्चे और महिलाओं के पोषण की भूमिका निभाने वाले मूल विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी ही विभागीय सूचनाओं से अनभिज्ञ बने हैं। तो कुपोषण की समस्या कैसे दूर होगी। प्रभारी सीडीपीओ वंदना श्रीवास्तव भी अवकाश पर हैं। उपस्थित संविदा लिपिक सत्येंद्र ने बताया कि जानकारी नहीं है। ब्लॉक मिशन मैनेजर अरविंद मौर्या ने कहा कि नगर निगम में शामिल 18 ग्राम पंचायतों के आंगनबाड़ी के लाभार्थियों को वितरण हेतु राशन नहीं मिला है।
सात दिसंबर तक निशुल्क राशन वितरण
नवंबर के निशुल्क राशन वितरण का कार्यक्रम सात दिसंबर तक होता रहेगा। इस बार निशुल्क वितरित होने वाला राशन कई कोटेदारों को देर से उपलब्ध हुआ। आपूर्ति निरीक्षक निर्मल सिंह ने बताया कि कोटेदारों के यहां नवंबर माह का राशन का वितरण आगामी सात दिसंबर तक होगा। चना भी पचास से अधिक कोटेदारों को उपलब्ध नहीं हुआ है। दिसंबर माह के राशन का वितरण 10 दिसंबर के बाद ही शुरू हो पाने की उम्मीद है।