फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ranika Jaiswal became the state treasurer of BJP Mahila Morcha

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कोषाध्यक्ष बनीं रानिका जायसवाल

Sun, 18 Jul 2021 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ranika Jaiswal became the state treasurer of BJP Mahila Morcha
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों और विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक और सह संयोजक की घोषणा की गई। मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य की ओर से जारी सूची में वाराणसी की रानिका जायसवाल को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा प्रकोष्ठों की सूची में पूर्व मेयर राम गोपाल मोहले सहित आठ लोगों को जगह दी गई है।
विज्ञापन

रानिका भाजपा में पूर्व जिला उपाध्यक्ष रह चुकी हैं। चकिया चंदौली में पूर्व नगर प्रमुख रहीं। नौगढ़ में महर्षि बाल्मिकी सेवा संस्थान के जरिए आदिवासी बच्चों के उत्थान के लिए काम किया। इसके पहले निकाय चुनाव के दौरान महापौर की टिकट की दौड़ में रही, लेकिन चयन समिति की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी। उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा प्रकोष्ठों की भी सूची जारी कर दी है। इसमें दिव्यांग प्रकोष्ठ का संयोजक उत्तम ओझा, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ का सह संयोजक पूर्व मेयर राम गोपाल मोहले, व्यापार प्रकोष्ठ का सह संयोजक वाराणसी के राजकुमार शर्मा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का सह संयोजक दीपक सिंह को बनाया गया है। इसके अलावा शिक्षक प्रकोष्ठ का सह संयोजक अनिल श्रीवास्तव, मछुआरा प्रकोष्ठ का सह संयोजक राकेश बिंद, प्रवासी संपर्क प्रकोष्ठ का सह संयोजक डा. वीरेंद्र सिंह, लघु उद्योग प्रकोष्ठ का सह संयोजक राजेश त्रिवेदी को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed