फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ramayan

आज शाम शहर के बाजार हो जाएंगे बन्द, जलेंगे श्रीराम नाम के दीप

Wed, 05 Aug 2020 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
ramayan
वाराणसी। श्रीराम मंदिर के लिए भूमिपूजन की पूर्व संध्या पर व्यापारियों ने मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ किया। मलदहिया स्थित लोहा मंडी के श्रीराम जानकी मंदिर में महाआरती की।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा व उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि पांच अगस्त के ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए व्यापारियों ने निर्णय लिया कि बुधवार शाम पांच बजे व्यापारी 5-5 दीपक जलाएंगे। कार्यक्रम में महामंत्री अशोक जायसवाल, उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा ,अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता रजनीश कनौजिया, भजन अग्रहरि, युवा अध्यक्ष मनीष चौबे, गुलशन कनौजिया, विनोद गुप्ता, आशीष, कैलाश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। उधर, खाद्य व्यापार मंडल की ओर से अध्यक्ष नवरतन राठी एवं कैट एक्शन कमेटी के जिला प्रभारी गौरव राठी ने रुद्राभिषेक और सुंदरकांड का पाठ किया। उधर, लघु उद्योग भारती संगठन, काशी प्रांत के उद्यमियों ने हनुमान चालीसा व हनुमानाष्टक का पाठ किया। अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने अपील की कि पांच अगस्त को सभी उद्यमी अपने घरों व औद्योगिक अस्थानों में पूजा पाठ के बाद एक साथ दीप जलाएं। पूजा पाठ में अनिल बहल, मनोज बेरी, तपेश रस्तोगी, ज्योति शंकर मिश्रा, अरुण सिंह आदि उपस्थित रहे। वहीं, श्रीराम मंदिर के लिए भूमि पूजन के शुभ अवसर पर बुधवार को मिशन समाज सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डंपी तिवारी बाबा की ओर से गोइठहा में 151 तुलसी के पौधे बांटे जाएंगे और गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed