फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ram Mandir Kashi's Swami Narayan Temple will feed 6000 devotees in Ram's court, this will be included

प्राण प्रतिष्ठा..कहानी काशी से: राम दरबार में 6000 श्रद्धालुओं का पेट भरेगा स्वामी नारायण मंदिर, ये रहेगा खास

Tue, 09 Jan 2024 12:35 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 09 Jan 2024 12:35 PM IST
सार

अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए काशी के समाजसेवी संगठनों और मंदिर ट्रस्टों की ओर से तीन पहर के भोजन की व्यवस्था की जा रही है।श्रद्धालुओं के लिए सुबह नाश्ते में पराठा, दही, चाय और आलू भुजिया होगी।

विज्ञापन
Ram Mandir Kashi's Swami Narayan Temple will feed 6000 devotees in Ram's court, this will be included
स्वामी नारायण मंदिर ट्रस्ट - फोटो : संवाद

विस्तार

देवाधिदेव महादेव की भूख को भी शांत कराने वाली माता अन्नपूर्णा की नगरी काशी अब रामलला के जन्मभूमि में श्रद्धालुओं का पेट भरेंगी। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए काशी के समाजसेवी संगठनों और मंदिर ट्रस्टों की ओर से तीन पहर के भोजन की व्यवस्था की जा रही है। ये व्यवस्था अगले तीन महीने तक लागू रहेगी।

विज्ञापन

इस भंडारे की कमान मछोदरी स्थित स्वामी नारायण मंदिर ट्रस्ट संभालेगा। ट्रस्ट रोजाना 6000 राम भक्तों को नाश्ता और भोजन कराएगा। स्वामी नारायण मंदिर के महंत इस जिम्मेदारी को निभाने मकर संक्रांति से पहले अयोध्या पहुंचेंगे। महंत स्वामी प्रेम स्वरूप दास पुरी ने बताया कि काशी से 200 सदस्यीय दल अयोध्या जाएगा। इस दल पर ही राममंदिर में भंडारा कराने की जिम्मेदारी रहेगी। खास बात ये कि गुजरात, महाराष्ट्र समेत देश भर से आने वाले श्रद्धालुु सप्ताह के सातों दिन भंडारे में अलग-अलग भोजन का स्वाद चखेंगे।

विज्ञापन

भोजन में ये होगा शामिल

श्रद्धालुओं के लिए सुबह नाश्ते में पराठा, दही, चाय और आलू भुजिया होगी। दोपहर के खाने में पूड़ी, आलू, मटर, गोभी की सब्जी, मिष्ठान में बूंदी का लड्डू, गुलाब जामुन या मालपुआ रहेगा। शाम में इडली, सांभर, डोसा, उत्तपम आदि होगा। दाल, चावल, आटा, घी, तेल, नमक, मसाला आदि सामान भी काशी से जाएगा। जबकि हरी सब्जियां अयोध्या से ही खरीदी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

काशी अग्रवाल समाज भी कर रहा सहयोग

अयोध्या में श्रद्धालुओं का पेट भरने के लिए काशी अग्रवाल समाज भी आगे आया है। काशी अग्रवाल समाज के सभापति संतोष अग्रवाल ने बताया कि अयोध्या में सेवा करने का परम सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। काशी से राशन और खाद्य सामग्रियां ट्रक से अयोध्या भिजवाई जाएंगी।

अन्नूपूर्णा मंदिर के महंत ने भी जताई इच्छा

श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं का पेट भरने की इच्छा अन्नूपूणाZ मंदिर के महंत ने भी जताई है। महंत शंकर पुरी ने बताया कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दौरान वह अयोध्या में ही रहेंगे। इस दौरान मंदिर प्रशासन से वो वार्ता करेंगे। जैसा निर्देश मिलेगा, वैसा ही करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed