फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rain in Purvanchal varanasi Five killed and seven injured due to house collapse power supply stalled at many places

पूर्वांचल में बारिश से जनजीवन बेहालः मकान गिरने से छह की मौत, सात घायल, कई जगह बिजली आपूर्ति ठप

Fri, 17 Sep 2021 01:39 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 17 Sep 2021 01:39 AM IST
सार

मकान गिरने से जौनपुर में चार और बलिया में एक महिला की मौत हो गई वहीं सात लोग घायल हो गए। कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभों के गिर जाने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 

विज्ञापन
Rain in Purvanchal varanasi Five killed and seven injured due to house collapse  power supply stalled at many places
जौनपुरः मकान गिरने से चार लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल (वाराणसी, विंध्याचल एवं आजमगढ़ मंडल)  में बीते 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश ने भारी तबाही मचाई है। मकान गिरने से जौनपुर में चार और बलिया एवं आजमगढ़ में एक-एक महिला की मौत हो गई वहीं सात से ज्यादा लोग घायल हो गए। कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभों के गिर जाने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

विज्ञापन


भदोही में दो दिनों में सर्वाधिक 137 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। ज्ञानपुर में ब्रेकर जलने से करीब 14 घंटे तक पूरे शहर की बिजली आपूर्ति ठप रही। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक अभी दो दिन तक ऐसे ही मौसम बने रहने के आसार हैं। बारिश से अरहर और तिलहन की फसल को फायदा होगा वही सब्जियों की खेती को भारी नुकसान हुआ है।  
विज्ञापन


वाराणसी में पिछले 24 घंटे में 105 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। बीएचयू अस्पताल परिसर सहित शहर में कई मुहल्लों में जलभराव से लोग परेशान रहे। लोकल फॉल्ट, तार टूटकर गिरने से बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही। जौनपुर में दो स्थानों पर मकान गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। इनमें तीन एक ही परिवार से हैं। जबकि 5 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलिया के के संवरुपुर में बुधवार को घर की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई दो लोग घायल हो गए। वहीं आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के रानीपुर चक नोनिया गांव में कच्चे मकान की दीवार गिर गई। मलबे में दब कर 60 वर्षीय कुंती देवी की मौत हो गई। 

दो दिनों में यहां हुई इतनी बारिश

मिर्जापुर के अर्जुनपुर व खोराडीह में कच्चे मकान गिरने की सूचना है। सोनभद्र में बारिश से नदी-नाले उफना गए हैं। आजमगढ़ में दो दिनों में 39 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। बृहस्पतिवार को दिनभर रिमझिम बारिश होती रही है। 

  • भदोही    137 मिमी
  • वाराणसी 105 मिमी
  • जौनपुर    27.12 मिमी
  • बलिया    12.10 मिमी
  • मिर्जापुर    55.00 मिमी
  • गाजीपुर    12.00 मिमी
  • आजमगढ़ 39.73 मिमी
  • सोनभद्र    68.60 मिमी    

काश! मान गए होते बात तो बच सकती थी सभी की जान

जौनपुर के सरायखानी में बृहस्पतिवार को पूरे दिन मातमी सन्नाटा पसरा रहा। लोगों की जबान पर यह चर्चा रही कि काश भरत लाल ने बुधवार की रात पड़ोसियों की बात उन्होंने मान ली होती तो शायद आज यह दिन नहीं देखने को मिलता।

 बुधवार की रात करीब 11 बजे बगल स्थित एक कच्चे मकान की एक दीवार गिर गई थी, जिसके बाद सभी लोग एकजुट हुए थे। इसकी सूचना भरत लाल को भी दी गई थी। साथ ही कहा गया कि दूसरे कमरे में जाकर सोए। जिस पर उन्होंने कहा था कि कुछ देर बाद दूसरे कमरे में चले जाएंगे। लेकिन, किन्हीं कारणों से वह वही लेटे रहे और सुबह करीब 4 बजे मकान गिर गया।

मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, हादसे की खबर सुनकर मायके से पहुंची भारत लाल की मां सांवली देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के एक दिन पहले भरत लाल की मां सांवली देवी अपने ज्येष्ठ पुत्र राजेश के साथ अपने मायके गई थी। 

चार मौतों के बाद जागा प्रशासन

जौनपुर जिले के अलग-अलग स्थानों पर दीवार गिरने से मलबे में दबकर चार लोगों की मौत होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। प्रशासन ने मृतकों के आश्रितों की मदद के लिए कोशिशें तेज कर दी है।  एडीएम राम प्रकाश ने डीएम के माध्यम से सचिव और राहत आयुक्त को पत्र भेजा है। जिसके मुताबिक सदर तहसील क्षेत्र के सकल देल्हा गांव निवासी उर्मिला देवी की दीवार के मलबे में दबने से मौत हो गई है।

इसके अलावा मछलीशहर क्षेत्र के सरायखानी गांव निवासी भरत लाल व उनकी पत्नी गुलाबा देवी एवं उनकी बेटी साक्षी की भी मौत हुई है। इस हादसे में उनके परिवार के दो लोग घायल हो गए हैं। एडीएम ने बृहस्पतिवार को दोपहर में सरायखानी गांव में पीड़ित परिवार के परिजनों से मिलकर उनको सांत्वना भी दी। साथ ही प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

उन्होंने बताया कि मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये सहायता राशि दिलाने की कोशिश की जा रही है। आश्रितों को पक्के आवास के लिए विकास विभाग को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि सचिव और राहत आयुक्त को डीएम के माध्यम से पत्र भी भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed