{"_id":"662457ba4dde6834ef0b7bd4","slug":"railway-news-neither-fog-nor-cold-yet-the-speed-of-trains-reducedrailway-news-neither-fog-nor-cold-yet-the-speed-of-trains-reduced-varanasi-news-c-20-vns1056-579066-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News:न कोहरा न ठंड, फिर भी कम हो गई ट्रेनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News:न कोहरा न ठंड, फिर भी कम हो गई ट्रेनों की रफ्तार
विज्ञापन
कोहरा और ठंड न होने के बावजूद ट्रेनों की रफ्तार कुंद हो गई है। स्पेशल के साथ ही नियमित मेल, एक्सप्रेस ट्रेनें भी दो से आठ घंटे की देरी से कैंट स्टेशन पहुंच रहीं हैं। रेल मदद और एक्स पर ट्रेनों की लेटलतीफी से होने वाली परेशानियों को लेकर यात्री लगातार शिकायत दर्ज करा रहे हैं।
कैंट रेलवे स्टेशन पर शनिवार को 13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय दोपहर 2.35 बजे के बजाय तीन घंटे की देरी से पहुंची। ऋषिकेश से कोलकाता जाने वाली 13010 दून एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सवा दो घंटे, 13308 गंगा-सतलज एक्सप्रेस पांच घंटे और 08104 टाटा समर स्पेशल लगभग आठ घंटे की देरी से रवाना हुई। जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस 8.40 घंटे, सियालदह-लखनऊ फेयर स्पेशल 3:40 घंटे, अहमदाबाद-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस 2.45 घंटे और जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस 3.25 घंटे की देरी से पहुंची। अन्य महानगरों से कैंट होकर गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनें ठहरते हुए पहुंची।
एक्स पर कई यात्रियों ने डीआरएम सहित तमाम रेलवे बोर्ड को टैग करते हुए अपनी समस्याएं रखीं। यात्रियाें के अनुसार कोच में भीड़ अधिक है। कुछ कोचों में पेयजल की किल्लत भी झेलनी पड़ी। वातानुकूलित कोच में कूलिंग की शिकायतें अधिक रहीं। रेल अधिकारियों के अनुसार विभिन्न मंडलों में रेलवे परियोजनाओं और ब्लाॅक के चलते कुछ ट्रेनें डायवर्ट है, जिसके चलते ट्रेनें देरी से मंजिल तक पहुंच रही हैं।