फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Railway Minister told the trainee, I will come to Banaras to do welding

आदि विश्वेश्वर की नगरी में पूजे गए देवशिल्पी विश्वकर्मा

Sat, 18 Sep 2021 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Railway Minister told the trainee, I will come to Banaras to do welding
आदि विश्वेश्वर की नगरी काशी में देवशिल्पी विश्वकर्मा के पूजन की धूमधाम रही। श्रद्धालुओं ने देवताओं के इंजीनियर का विधि-विधान से पूजन किया। सुबह से देर रात तक आयोजनों का दौर चलता रहा। शुक्रवार को रेलवे, रोडवेज, वाहन गैराज, वर्कशाप और औद्योगिक आस्थानों में पूजन की परंपरा का निर्वहन हुआ। अधिकतर लोगों ने वाहनों की धुलाई कर पूजा की। शहर केऔद्योगिक प्रतिष्ठान, सरकारी गैर सरकारी यांत्रिक विभाग, छोटी-बड़ी दुकानों पर औजार व यंत्रों की विधि विधान से पूजा की गई। वहां भी कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार आयोजन संपन्न हुए।
विज्ञापन

बरेका में धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजा
बनारस रेल इंजन कारखाना में महाप्रबंधक अंजली गोयल ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन अर्चन किया। मौकेे पर राजेश कुमार राय, अमिताभ, एके राठौर, प्रदीप कुमार सिंह, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार में पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन

सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग
भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर श्रीविश्वकर्मा पूजा बरेका में राष्ट्रीय श्रम दिवस के रूप मे मनाया गया। इस दौरान कर्मियों ने विश्वकर्मा जयंती को राष्ट्रीय श्रम दिवस घोषित कर सार्वजनिक अवकाश की मांग की। मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एमपी सिंह, विशेश्वर राय, रामकृष्ण गुप्ता, नरेंद्र मिश्रा ने सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed