फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Railway Minister told the trainee, I will come to Banaras to do welding

रेलमंत्री ने प्रशिक्षु से कहा, वेल्डिंग करने आऊंगा बनारस

Sat, 18 Sep 2021 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Railway Minister told the trainee, I will come to Banaras to do welding
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुक्रवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल कौशल विकास योजना का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने बनारस रेलइंजन कारखाना (बरेका)के प्रशिक्षुओं से वर्चुअल संवाद किया। वेल्डर ट्रेड की प्रशिक्षु किरण चौहान से रेल मंत्री ने बातचीत की। कहा कि जल्द ही बनारस आऊंगा तो बरेका में वेल्डिंग भी करूंगा। इसके पूर्व प्रशिक्षु किरण ने इंस्ट्रक्टर द्वारा प्रैक्टिकल कराए जाने और टूल किट उपलब्ध कराने की बात कही। बरेका महाप्रबंधक अंजली गोयल ने प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सुझाव दिया कि इंस्ट्रूमेंटेशन, सिग्नलिंग, कंक्रीट की तैयारी और परीक्षण, कंक्रीट की संरचनाओं को बनाने के लिए रॉड झुकने, इलेक्ट्रॉनिक कार्डों के प्रतिस्थापन, सोल्डरिंग आदि जैसे ट्रेडों में भी प्रशिक्षण का विस्तार किया जाना चाहिए। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने रेलवे के आधुनिकीकरण और इसमें रेल कौशल विकास योजना की भूमिका के साथ-साथ देश के कर्मचारियों और युवाओं के कौशल को बढ़ाने के महत्व का उल्लेख किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षुओं को मिल रहा है टूल किट
पीआरओ राजेश कुमार के अनुसार बरेका में प्रशिक्षुओं को 70 प्रतिशत व्यावहारिक और 30 प्रतिशत सैद्धांतिक तरीके से मुफ्त में प्रशिक्षित किया जा रहा है। हाईस्कूल में अंकों के आधार पर प्रतिभागियों का चयन ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों में से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली के चहनिया की रहने वाली है किरण
चंदौली जिले के चहनियां ब्लॉक अंतर्गत रानेपुर गांव की रहने वाली किरण बरेका में 13 सितंबर से वेल्डर ट्रेड में ट्रेनिंग कर रही है। चंदौली पॉलीटेक्निक से मैकेनिकल ट्रेड से पास किरण सहित 60 प्रशिक्षुओं को विभिन्न ट्रेड में 18 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। 100 घंटे की ट्रेनिंग में इन्हें हुनरमंद बनाया जाएगा। तीन साल में एक हजार प्रशिक्षुओं को हुनरमंद बनाने का लक्ष्य बरेका ने रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed