फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   railderail in varanasi cantt station

वाराणसी: मालगाड़ी हुई डिरेल,आधे घंटे तक चार प्लेटफार्म की डाउन लाइन रही बाधित

Sat, 18 Feb 2023 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
railderail in varanasi cantt station
कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर नौ पर शनिवार को अपराह्न बाद मालगाड़ी डिरेल हो गई। उसे पटरी पर लाने के लिए देर रात तक काम जारी रहा। इस वजह से प्लेटफार्म नंबर छह से नौ तक ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। दो एक्सप्रेस सहित कई मालगाड़ियों को दूसरे ट्रैक से निकाला गया। रेलवे के आला अधिकारियों ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

ऊंचाहार से धनबाद जा रही मालगाड़ी अपराह्न बाद 4:05 बजे कैंट रेलवे स्टेशन के नौ नंबर प्लेटफार्म से होकर जा रही थी। इसी दौरान मालगाड़ी का आगे से 29वां वैगन पटरी से उतर गया। इसकी जानकारी मिलते ही लोको पायलट ने मालगाड़ी को रोक दिया। इसकी जानकारी अफसरों को हुई तो ट्रेनों के रूट बदले गए। कुछ देर के लिए प्लेटफार्म नंबर छह, सात 8 आठ पर भी ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया। कोटा पटना एक्सप्रेस को वीरापट्टी और पटना से कोटा जा रही ट्रेन को व्यासनगर में रोका गया। अपराह्न बाद 4:25 बजे के बाद प्लेटफार्म नंबर नौ को छोड़कर बाकी प्लेटफार्मों से ट्रेनों का आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन

देर रात तक चलता रहा काम
घटना की जानकारी मिलते ही राहत-बचाव कार्य में रेलवे की आठ टीमें लगा दी गईं। इनमें एसपीएआरटी, इंजीनियरिंग, परिचालन, सिग्नल, कैरेज एंड वैगन, पीडब्लूवाई की टीमें शामिल रहीं। एडीआरएम लालजी चौधरी, स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित आदि मौके पर पहुंचे और घटना के बाबत जानकारी ली। नौ नंबर प्लेटफार्म पर देर रात तक काम जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीआरएम ने दिए जांच के आदेश
घटना की जानकारी होने के बाद एडीआरएम लालजी चौधरी भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। इसके लिए संयुक्त टीम गठित होगी। सभी विभागों से रिपोर्ट मांगी गई है। अभी कुछ कह पाना कठिन है। जांच के बाद ही मालगाड़ी के डिरेल होने का सही कारण सामने आएगा।

शिफ्टिंग के दौरान गिरा पोल
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस समय मालगाड़ी प्लेटफार्म नंबर नौ नंबर पर पहुंची , उसी समय ओएचई पोल शिफ्ट करने का काम चल रहा था। नए पोल लगाने के बाद कर्मचारी पुराने पोल को हटा रहे थे। इसी बीच मालगाड़ी के आने की जानकारी मिली। आनन-फानन में पोल को रस्सी से बांधकर खींचा जाने लगा, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पोल रेलवे ट्रैक पर ही गिर गया। इसी बीच मालगाड़ी आ गई। इससे मालगाड़ी का वैगन नंबर 29 डिरेल हो गया। डिरेल होने के बाद भी मालगाड़ी 80 मीटर तक आगे गई। इस वजह से प्लेटफार्म पर लगे कई वाटर हाइड्रेंट भी टूट गए। इस दौरान तेज आवाज हुआ और प्लेटफार्मों पर बैठे रेल यात्री सहम गए। मालगाड़ी के डिरेल होने की जानकारी हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed