{"_id":"5f9403af8ebc3e9c01280557","slug":"raid-on-hospital-city-news-vns5545879152","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय अस्पताल में चला ऑपरेशन दलाल, छह पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय अस्पताल में चला ऑपरेशन दलाल, छह पकड़े गए
विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में शुक्रवार को ऑपरेशन दलाल चलने से हड़कंप मचा रहा। अभियान चलाकर पुलिस ने छह दलालों को पकड़ा। माना जा रहा है कि दलालों से पूछताछ में कई अहम सुराग मिल सकते हैं।
सरकारी अस्पतालों में दलालों के सक्रिय होने से आए दिन मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इधर जिलाधिकारी से शिकायत के बाद ही पुलिस ने शुक्रवार को अस्पताल परिसर में दलालों को पकड़ने का अभियान चलाया। इमरजेंसी, वार्ड, ओपीडी, अल्ट्रासाउंड सहित अन्य जगहों पर छापेमारी की गई, जिसमें कुल छह दलाल अस्पताल से पकड़े गए। बताया जा रहा है कि दलाल मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजने का काम करते थे। कबीरचौरा अस्पताल परिसर स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी प्रीतम तिवारी ने बताया कि छह दलाल पकड़े गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है, जिससे कि इसमें शामिल और लोगो के बारे में जानकारी मिल सके। दलालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। बताया कि अस्पताल में कुछ महिला दलाल भी सक्रिय हैं, जिस पर पुलिस नजर बनाए हुए है।
डॉक्टरों के पास बैठ पर्चा बनाते हैं बाहरी
सूत्रों की माने तो अस्पताल की ओपीडी में कुछ डॉक्टरों के पास बैठकर बाहरी लोग ही पर्ची बनाते हैं और बाहर की दवा भी ज्यादा से ज्यादा लिखते हैं। आए दिन ऐसे लोग मिल जाएंगे। कई बार कहने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है।
विज्ञापन
दलालों के पकड़े जाने की सूचना मिलने के बाद अस्पताल के सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों को चेतावनी जारी की गई है। ओपीडी टाइम में किसी भी बाहरी व्यक्ति, एमआर को कमरे में न बैठने और किसी बाहरी से न मिलने की चेतावनी जारी की गई है। -डॉ. प्रसन्न कुमार, एसआईसी, मंडलीय अस्पताल