फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rahul will be invited to the first week of June cadre

जून के पहले सप्ताह में कैडर से रूबरू होंगे राहुल

Wed, 11 May 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 11 May 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी जून के पहले सप्ताह में कै डर से जुड़े कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। इस मुलाकात में राहुल पहले पार्टी के ब्लाक और न्याय पंचायत अध्यक्षों की सुनेंगे, उसके बाद अपनी कहेंगे। कैडर से जुडे कार्यकर्ता सीधे कांग्रेस उपाध्यक्ष से सवाल पूछ सकेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को लखनऊ के गांधी प्रेक्षागृह में हुई प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक में यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने दी। इस बैठक में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। प्रशांत ने प्रदेश भर से आए पार्टी के जिलाध्यक्षों और ब्लाक अध्यक्षों के साथ बैठक कर कांग्रेस के मिशन 2017 की तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन


प्रशांत ने ब्लाक अध्यक्षों को बताया कि यूपी फतह के लिए बूथ स्तर पर संगठन का ढांचा मजबूत होना जरूरी है। इसके लिए उन्होंने 15 दिन के अंदर बूथ से लेकर ब्लाक और न्याय पंचायत स्तर तक कैडर को गतिशील बनाने को कहा। साथ ही कहा कि पद पर होने के बाद भी जो लोग निष्क्रिय हैं उन्हें हटाकर नए और ऊर्जावान लोगों को जिम्मेदारी दी जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की बैठक में वाराणसी के जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा अपने सभी ब्लाक अध्यक्षों के साथ इस टीम से मुखातिब हुए। बुधवार को प्रशांत की टीम कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों, प्रकोेष्ठों और विभागों के अध्यक्षाें से मुलाकात कर अगले साल सूबे में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर उनकी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed