फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Quinva cultivating started after leaving engineering job popularly known as Super Food in varanasi

नौकरी छोड़ इंजीनियर ने शुरू की ‘क्विन्वा’ की खेती, विदेशों में सुपर फूड के नाम से है मशहूर

Mon, 04 Jan 2021 02:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 04 Jan 2021 02:12 PM IST
विज्ञापन
Quinva cultivating started after leaving engineering job popularly known as Super Food in varanasi
आनंद मौर्या। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में पिंडरा विकास खंड के लार्ड शेख सराय के आनंद मौर्य ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद क्विन्वा (एक प्रकार का खाद्यान) की खेती तीन एकड़ में शुरू की है। अमेरिकी कंपनी की मदद से पिछले साल एक बिस्वा में ट्रायल के बाद पांच हजार रुपये प्रति एकड़ की लागत से तीन एकड़ में पहली फसल लगाई है। जो 90 से 110 दिनों पक कर तैयार हो जाएगी।

विज्ञापन

आनंद मौर्य ने बताया कि आईआईटी क्षेत्र में प्रोग्रामिंग के काम और खुद की शुरू की गई आईआईटी कंपनी में काम करने में आनंद नहीं मिला तो 10 बीघा पुस्तैनी खेतों में खेती का काम शुरू किया। पहले सब्जी और अनाज की खेती की। मगर छुट्टा पशुओं और भाव नहीं मिलने से अमेरिका की एक कंपनी के साथ करार कर पहली बार क्विन्वा की खेती का मन बनाया।
विज्ञापन


पिछले साल ट्रायल के तौर एक बिस्वा में बुआई की। परिणाम अच्छा मिलने पर तीन एकड़ में क्विन्वा की बुआई की है। गेहूं की फसल के साथ ही 90 से 110 दिनों में तैयार हो जाएगी। इसके साथ केला, लेमनग्रास और सहजन की भी खेती करते हैं। जिला कृषि अधिकारी सुभाष मौर्य ने बताया कि अभी तक जिले में क्विन्वा की खेती नहीं की जाती थी। जानकारी नहीं होने से इसका उत्पादन क्षेत्रफल भी तक शून्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है क्विन्वा
क्विन्वा एक प्रकार का खाद्यान है। जो दक्षिण अमेरिका की फसल है। इसका उत्पादन 18 से 20 क्विंटल प्रति एकड़ है। इसकी कीमत 600 से एक हजार रुपये प्रति किलो होती है। इसे छुट्टा पशु नुकसान नहीं पहुंचाते। इसमें पोषक तत्वों भरपूर मात्रा होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed