फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Question on arrangement of BHU Hospital and Trauma Center Congress said about corruption

Varanasi: बीएचयू अस्पताल-ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्था पर सवाल, कांग्रेस बोली- एक ही परिवार को मिला करोड़ों का टेंडर

Wed, 06 Sep 2023 09:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 06 Sep 2023 09:26 PM IST
सार

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में सामानों की खरीदारी में अनियमितता का आरोप लगाया है। बताया कि ट्रॉमा सेंटर और अस्पताल प्रशासन की ओर से 103.82 लाख का टेंडर एक ही परिवार के सदस्यों को अलग-अलग फर्म बनाकर दिया गया। 

विज्ञापन
Question on arrangement of BHU Hospital and Trauma Center Congress said about corruption
प्रेस वार्ता करते कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्था पर कांग्रेसियों ने सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में सामानों की खरीदारी में अनियमितता का आरोप लगाया है। इस पूरे मामले की जांच सेवानिवृत्त जज से कराने की मांग की है।

विज्ञापन


बुधवार को प्रेसवार्ता में महानगर अध्यक्ष ने छह पेज वाला आरोप पत्र भी दिखाया। बिंदुवार 13 मामलों का जिक्र करते हुए कई तरह के आरोप लगाए हैं। बताया कि ट्रॉमा सेंटर और अस्पताल प्रशासन की ओर से 103.82 लाख का टेंडर एक ही परिवार के सदस्यों को अलग-अलग फर्म बनाकर दिया गया। सामानों की खरीदारी भी तीन गुना अधिक रेट पर की गई।

विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी बोले- सारे आरोप निराधार

इस मामले की सेवानिवृत्त जज से जांच कराई जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस आंदोलन को बाध्य होगी। इस दौरान फसाहत हुसैन बाबू, डॉ. राजेश गुप्ता, उमेश द्विवेदी, वकील अंसारी, विनीत चौबे, मो. उजैर, कृष्णा, मोहित आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: दर्द से कराहती रही बीएचयू की छात्रा, न स्ट्रेचर मिला न बेड, इमरजेंसी का गजब नजारा

इस बारे में पूछे जाने पर ट्रॉमा सेंटर प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह ने कहा कि सारे आरोप निराधार हैं। कहा कि सामानों की खरीदारी सरकार की ओर से निर्धारित जेम पोर्टल पर की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed