{"_id":"681f5556dc8c4ea23e0b55ee","slug":"qr-codes-at-commercial-construction-sites-install-mandatory-in-varanasi-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: क्यूआर कोड से होगी वैध और अवैध निर्माण की जानकारी, व्यावसायिक निर्माण कार्य स्थलों से शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: क्यूआर कोड से होगी वैध और अवैध निर्माण की जानकारी, व्यावसायिक निर्माण कार्य स्थलों से शुरुआत
Sun, 11 May 2025 08:10 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 11 May 2025 08:10 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले में व्यावसायिक निर्माण कार्य स्थलों पर क्यूआर कोड लगाना जरूरी होगा। ऐसे में अब शहर में हो रहे वैध और अवैध निर्माण की जानकारी क्यूआर कोड से ही की जाएगी।
विज्ञापन
QR कोड स्कैम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी शहर में हो रहे वैध और अवैध निर्माण की जानकारी क्यूआर कोड से होगी। वीडीए ने व्यावसायिक निर्माण कार्य स्थलों से इसकी शुरुआत की है। जो भी व्यावसायिक निर्माण हो रहे हैं। वहां पर क्यूआर कोड लगाए जाएंगे ताकि जांच करने वाले अधिकारी आसानी से पता कर सके कि निर्माण वीडीए से वैध है या फिर अवैध है।
विज्ञापन
वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के निर्देश पर नोटिस के नीचे क्यूआर कोड अंकित रहेगा। इसके जरिये मानचित्र स्वीकृत कराने समेत अन्य तरह की जानकारियां मिलेंगी। उन्होंने सभी जोनल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्माणकर्ता को मानचित्र स्वीकृत कराने की प्रक्रिया, भवन उपविधि, मास्टर प्लान इत्यादि की समुचित जानकारी सुलभ कराने के लिए अवैध निर्माणों के विरुद्ध जारी होने वाले समस्त नोटिस पर प्राधिकरण का क्यूआर कोड अंकित कर भेजा जाए।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: चलती कार में लगी आग, दहशत में आया चालक; कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
विज्ञापन
साथ ही जो व्यावसायिक निर्माण कार्य करा रहे हैं वे भी निर्माण कार्य स्थल पर क्यूआर कोड लगाएं ताकि जांच करने में आसानी हो सके। इससे निर्माणकर्ता को मानचित्र स्वीकृत कराने की पूरी प्रक्रिया सहित भवन उपविधि व मास्टर प्लान इत्यादि की जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। इससे निर्माणकर्ताओं को सहूलियत होगी।