फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Purvanchal Weather Update: Five killed in Sonbhadra due to lightning and wall collapse

पूर्वांचल में बारिश का कहर: कहीं बिजली गिरी तो कहीं मौत बनकर ढहा घर, सोनभद्र में पांच की गई जान

Sat, 26 Jun 2021 12:39 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: हरि User Updated Sat, 26 Jun 2021 12:39 AM IST
सार

सोनभद्र के रायपुर थाना क्षेत्र स्थित सिकरवार गांव में कच्ची दीवार ढहने से दादी पोती की मौत जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हुई। वहीं नगपुर गांव में बिजली गिरने से पिता पुत्र की मौत और पन्नूगंज के पकरहट गांव में किसान की मौत हो गई। मऊ में भी बिजली गिरने से हताहत हुई।
 

विज्ञापन
Purvanchal Weather Update: Five killed in Sonbhadra due to lightning and wall collapse
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में शुक्रवार को बारिश और बिजली मौत बनकर गिरी। सोनभद्र में मौसम ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया है। दो परिवारों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। जहां बिजली गिरने से पिता-पुत्र की मौत हो गई तो वहीं कच्चे मकान के ढह जाने से दादी पोती की जान चली गई। सोनभद्र में मौसम की मार से पांच लोगों की जान गई। 

विज्ञापन


कच्ची दीवार ढहने से दादी पोती की मौत
सोनभद्र जनपद के रायपुर थाना क्षेत्र स्थित सिकरवार गांव में शुक्रवार की रात आठ बजे अमर बहादुर के परिवार के लोग कच्चे मकान में खाना खाने की तैयारी कर रहे थे। लगातार बारिश से कमजोर हुई कच्ची दीवार अचानक ढह गई। घर में मौजूद अमर बहादुर की पत्नी मुन्नी देवी (47), बहू पूजा सिंह (25) और पौत्री भव्या (10 माह) दीवार के मलबे में दब गईं। 
विज्ञापन


आनन-फानन तीनों को मलबे से बाहर निकालकर वैनी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मुन्नी देवी और भव्या को मृत घोषित कर दिया। पूजा सिंह की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष विश्वज्योति राय ने परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनभद्र: बिजली गिरने से पिता-पुत्र की मौत

रायपुर थाना क्षेत्र के नगपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर बिजली गिरने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। गांव निवासी अभिलाख (55) शुक्रवार की दोपहर घर के बाहर छप्पर में अपने पुत्र धनंजय (35) के साथ उड़द की तोड़ाई कर रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक तेज आवाज के साथ बिजली छप्पर पर गिर पड़ी। उसकी चपेट में आने से  पिता-पुत्र गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन दोनों को वैनी स्थित अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

सोनभद्र: नर्सरी डाल रहे किसान की बिजली गिरने से मौत

सोनभद्र जनपद के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पकरहट गांव में शुक्रवार को खेत में धान की नर्सरी डालने के दौरान बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। पकरहट गांव निवासी वीरभद्र यादव का पुत्र राजू यादव (30) अपने खेत में धान की नर्सरी डाल रहा था। इसी बीच अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरी जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। राजू को तीन पुत्रियां और एक पुत्र हैं।

सोनभद्र: सोलर प्लांट पर बिजली गिरी, थाने में अंधेरा

तेज गरज के साथ क्षेत्र में हो रही बरसात के दौरान शुक्रवार की देर शाम बिजली गिरने से हाथीनाला थाना परिसर में लगे सोलर प्लांट के कई उपकरण जल गए। थाना प्रभारी सूर्यभान ने बताया कि सोलर प्लांट के केबिल समेत कई उपकरणों के जलने से सोलर प्लांट बंद हो गया है। इससे परिसर में पूरा अंधेरा छा गया है। बरसात में बिजली की आंख मिचौली से बिजली अक्सर गायब रहती है। 

मऊ: बिजली गिरने से पक्का मकान धराशायी

पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से बृहस्पतिवार आधी रात बाद जोरदार बारिश के साथ बिजली गिरी। मधुबन नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 पांती गली में दीपक कुमार का पक्का मकान बिजली से धराशायी हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय दीपक अपनी पत्नी वैभवकांति के साथ मकान के बगल में बने कटरेन शेड में सो रहे थे। मकान गिरने से लाखों की गृहस्थी दबकर नष्ट हो गई। 

वहीं मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर में बृहस्पतिवार की रात बिजली गिरने से मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। वलीदपुर मुहल्ला उत्तर का पूरा निवासी सिराजुलहक अंसारी के मकान पर बिजली गिरने से दीवार तथा छत क्षतिग्रस्त हो गई है। 

वाराणसी: दोपहर बाद हुई बरसात

वाराणसी में मौसम में बदलाव का दौर जारी है। उमस और बादलों ने शुक्रवार को भी लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक बादलों की सक्रियता का अनुमान जारी किया है। वातावरण में नमी और उमस के कारण सुबह से ही लोग परेशान रहे। दोपहर बाद हुई बरसात से लोगों को उमस से थोड़ी राहत जरूर मिली। 

चौबीस घंटे में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार छह मिमी बरसात दर्ज की गई है। आर्द्रता अधिकतम और न्यूनतम 81 फीसदी दर्ज की गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed