फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   purvanchal Varanasi weather update temperature dropped due to westerly winds possibility of cold winter in upcoming days

वाराणसी का मौसम: पछुआ हवाओं से लुढ़का पारा, दो-तीन दिन में कड़ाके की सर्दी की संभावना

Sun, 12 Dec 2021 10:56 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 12 Dec 2021 10:56 AM IST
सार

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से मौसम में बदलाव हुआ है। आने वाले दिनों में अभी ठंड और बढ़ने की संभावना है। 

विज्ञापन
purvanchal  Varanasi weather update temperature  dropped due to westerly winds possibility of cold winter in upcoming  days
ठंड औऱ गलन बढ़ी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में  दो-तीन दिन से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है।  सुबह हल्का कोहरा दिखने के साथ ही दिन में नम पछुआ हवाएं चलते रहने की वजह से धूप का असर भी कम रह रहा। शनिवार शाम को ठंड भी अन्य दिनों की तुलना में अधिक रही। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पहाड़ों पर बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से मौसम में बदलाव हुआ है।

विज्ञापन


हवा में नमी अधिक होने का असर रहा कि शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में कमी दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस की जगह शनिवार को 24.2 रहा जबकि न्यूनतम तापमान भी 11.2 से कम होकर 9.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में अभी ठंड और बढ़ने की संभावना है। 
विज्ञापन

पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण: आज वाराणसी आएंगे सीएम योगी और जेपी नड्डा, तैयारियों का लेंगे जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed