फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   purvanchal varanasi weather update cold front causes for icy winds cold weather will remain like this for three days

कोल्ड फ्रंट से बिगड़ा पूर्वांचल में मौसम का मिजाज : सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, अब और गिरेगा तापमान

Sun, 19 Dec 2021 09:20 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 19 Dec 2021 09:20 AM IST
सार

कोल्ड फ्रंट का असर शुरू होने के बाद मौसम तो साफ हुआ मगर गलन में इजाफे ने पूर्वांचल को सुबह ही धूप निकलने के बाद भी कंपा रखा है। 

विज्ञापन
purvanchal varanasi weather update cold front causes for icy winds cold weather will remain like this for three days
पूर्वांचल में मौसम का रुख बदला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीन-चार दिन तक दिन में अच्छी धूप के बाद शनिवार को मौसम अचानक बदल गया। दिन में पछुवा हवा भी तेज चली। इस वजह से गलन भी बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, पूर्वांचल में कोल्ड फ्रंट की दस्तक हो गई है। इस वजह से ठंड बढ़ी है। तीन-चार दिन तक अभी ऐसे ही मौसम रहेगा। ठंडी हवाएं चलने से कोहरे के भी आसार हैं। दिसंबर के पहले सप्ताह से मौसम का मिजाज बदल रहा है।

विज्ञापन


तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कोल्ड फ्रंट का असर शुरू होने के बाद मौसम तो साफ हुआ मगर गलन में इजाफे ने पूर्वांचल को सुबह ही धूप निकलने के बाद भी कंपा रखा है। कश्मीर से आने वाली ठंडी हवाओं ने पारा भी इस दौरान कम किया और गलन में इजाफे ने लोगों को और दुश्वारी दी।  
विज्ञापन


नौ डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा
वाराणसी जिले में शुक्रवार देर रात से ही हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के अनुसार धरातल से एक किलोमीटर ऊपर तक हवा की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा है। जबकि नीचे 10 से 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल रही है। उत्तर प्रदेश में दो-तीन दिन से कोल्ड फ्रंट हैं। जबकि वाराणसी समेत पूर्वांचल में शनिवार से कोल्ड फ्रंट की दस्तक हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः इंग्लैंड से बनारस आई छह साल की बच्ची मिली कोरोना संक्रमित, जिले में 3 एक्टिव केस, जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट का इंतजार

21 दिसंबर को जम्मू कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हो रहा है। तब और ठंड बढ़ेगी। कोहरा भी छाया रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस की जगह शनिवार को 21.6 और न्यूनतम तापमान 10.2 की जगह 9.8 रिकॉर्ड किया गया। 

अगले सप्ताह से जलेगा अलाव

वाराणसी नगर निगम ने ठंड को देखते हुए अलावा जलाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अलाव के लिए टेंडर फाइनल कर दिया है। अगले सप्ताह से पूर्व निर्धारित स्थानों पर अलाव जलाने के लिए लकड़ियां पहुंचने लगेगी। इस बार नगर निगम ने दो माह पूर्व ही टेंडर जारी कर दिया था।

हालांकि पहली बार जारी टेंडर में कोई संस्था सामने नहीं आई। जब दोबारा टेंडर हुआ तो उसमें दो ठेकेदारों ने हिस्सा लिया। इनमें से एक का नाम फाइनल हो गया है। अलाव प्रभारी रामेश्वर दयाल ने बताया कि टेंडर फाइनल हो गया है। अब वार्डों में अलाव जलाया जाएगा।
 

नगर आयुक्त ने शेल्टर होम का निरीक्षण किया

नगर आयुक्त प्रणय सिंह ने शनिवार को दो शेल्टर होम का निरीक्षण किया और सुविधाएं देखी। नगर आयुक्त ने वरुणापार के जोनल अधिकारी पीके द्विवेदी के साथ परमानंदपुर एवं सिकरौल शेल्टर होम का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने बताया कि परमानंदपुर शेल्टर होम में बीते महीनों से देखा जा रहा है कि एक-दो श्रमिक ही शेल्टर होम में आश्रय के लिए आ रहे हैं ऐसे में इसे और भी उपयोगी बनाये जाने के तरीकों पर मंथन हुआ।

बताया कि परमानंदपुर दूधिया पोखरी व शेल्टर होम के बीच की खाली भूमि का भी पैमाइश कराने का निर्देश प्रभारी अधिकारी राजस्व को दिया गया है। वहीं सिकरौल शेल्टर होम के बगल की भी जमीन की पैमाइश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed