फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   public holiday on Ram Temple inauguration from Central Government demanded by All India Sant Samaj

काशी के संतों की मांग: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन हो सार्वजनिक अवकाश, केंद्र सरकार को लिखा पत्र

Wed, 27 Dec 2023 07:10 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 27 Dec 2023 07:10 PM IST
सार

22 जनवरी को श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन उत्साह मनाए जाने और प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पल को लाइव देखने की अपील करते हुए अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री ने 22 जनवरी को ऐतिहासिक दिन बताते हुए देश भर में सार्वजनिक अवकाश की मांग की।

विज्ञापन
public holiday on Ram Temple inauguration from Central Government demanded by All India Sant Samaj
अयोध्या राम मंदिर का मॉडल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राम मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां अंतिम दौर में चल रही हैं। यज्ञ मंडप व हवन कुंड के निर्माण कार्य भी शुरू हो चुके हैं। काशी के संतों ने प्राण प्रतिष्ठा के दिन देश भर में सार्वजनिक अवकाश करने की मांग की है। इसके लिए अखिल भारतीय संत समिति ने केंद सरकार को पत्र लिखकर 22 जनवरी का अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती ने अपने पत्र में कहा है कि भारत सरकार को 22 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित करना चाहिए। काशी के सभी संतों ने इस मांग का समर्थन किया है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi : रामलला के लिए भिखारियों ने भी खोला खजाना, संघ के समर्पण निधि अभियान में दिए चार लाख
विज्ञापन
विज्ञापन


22 जनवरी को श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन उत्साह मनाए जाने और प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पल को लाइव देखने की अपील करते हुए अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री ने कहा कि 22 जनवरी का दिन सनातन धर्म को मानने वालों के लिए ऐतिहासिक दिन है। इस दिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे, तो इस ऐतिहासिक पल को सभी लाइव देखना चाह रहे हैं। यदि देश में सार्वजनिक अवकाश नहीं होगा तो बहुत सारे लोग इससे वंचित रह जाएंगे। ऐसे में भारत सरकार से मांग की गई है कि लोगों की जनभावना को देखते हुए 22 जनवरी को देश में सार्वजनिक अवकाश करने की घोषणा करें।

इसे भी पढ़ें, रामलला के दर्शन होंगे आसान: अयोध्या जाने का है प्लान तो ऐसे बुक करें बस, सुबह निकलकर शाम तक पहुंचेंगे घर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed