फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Roadways bus booking facility available from Varanasi to Ayodhya for Ram temple darshan

रामलला के दर्शन होंगे आसान: अयोध्या जाने का है प्लान तो ऐसे बुक करें बस, सुबह निकलकर शाम तक पहुंचेंगे घर

Wed, 27 Dec 2023 03:21 PM IST
प्रगति चंद ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला, वाराणसी।
ललित शंकर पांडेय, अमर उजाला, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 27 Dec 2023 03:21 PM IST
सार

अयोध्या के लिए रोडवेज की बस किराये पर बुक करा सकते हैं। वाराणसी परिक्षेत्र के आठ डिपो सोनभद्र, विंध्यनगर, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, कैंट, काशी और ग्रामीण डिपो में यह सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Roadways bus booking facility available from Varanasi to Ayodhya for Ram temple darshan
UP Roadways - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यदि आप परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों के साथ अयोध्या जाने की योजना बना रहे हैं तो आप रोडवेज की बस किराये पर बुक करा सकते हैं। बस से आप सुबह अयोध्या के लिए निकलिए और दर्शन-पूजन कर शाम तक घर लौट आइए। 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के मद्देनजर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम वाराणसी परिक्षेत्र यह सुविधा शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन


वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने काशी-अयोध्या रूट का सर्वे कर इस योजना पर मुहर लगा दी। क्षेत्रीय प्रबंधक के मुताबिक वाराणसी परिक्षेत्र के आठ डिपो सोनभद्र, विंध्यनगर, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, कैंट, काशी और ग्रामीण डिपो में यह सुविधा मिलेगी। यात्री किसी भी डिपो से बस बुक करा सकेंगे। इसके लिए दो दिन पहले संबंधित डिपो के एआरएम से संपर्क कर अपने आधार कार्ड की छायाप्रति और पांच हजार रुपये अग्रिम भुगतान करके बस की बुकिंग कराई जा सकती है। 
विज्ञापन


संबंधित डिपो के बस अड्डे से या फिर अपने घर के पास जहां तक बस जा सकती है, वहां से यात्रा शुरू की जा सकती है। सुबह बस लेकर जाएगी और शाम को वापस पुन: उसी स्थान पर लाकर छोड़ देगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही किलोमीटर की दर से इसका किराया निर्धारित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या श्रीराम मंदिर उद्घाटन के मौके पर काशी से हर 15 मिनट पर साधारण बसें और एक-एक घंटे पर एसी बसें चलेंगी। 15 से 22 जनवरी के बीच में अधिकतर बसें इस रूट पर लगाई जाएंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक गौरव वर्मा ने बताया कि मौजूदा समय में अयोध्या रूट पर साधारण बसों की अवधि एक-एक घंटे की है। इसे और कम कराते हुए 30-30 मिनट की अवधि का लक्ष्य रखा गया है।

15 जनवरी के बाद से इस रूट पर साधारण बसें 15-15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी। वहीं, एसी बसें एक-एक घंटे के अंतराल पर चलाई जाएंगी। वाराणसी से सुल्तानपुर रूट से होते हुए अयोध्या या फिर वाराणसी, जौनपुर के शाहगंज रूट से होते हुए अयोध्या के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। परिवहन खर्च भी निजी बसों के अपेक्षा बहुत कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed