{"_id":"6713648646b1c71af204eb17","slug":"protest-continues-at-bhu-central-office-for-24-hours-allegations-of-irregularities-students-spent-the-night-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: बीएचयू सेंट्रल ऑफिस पर 24 घंटे से धरना जारी, अनियमितता का आरोप, छात्रों ने जमीन पर सोकर बिताई रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: बीएचयू सेंट्रल ऑफिस पर 24 घंटे से धरना जारी, अनियमितता का आरोप, छात्रों ने जमीन पर सोकर बिताई रात
Sat, 19 Oct 2024 01:20 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 19 Oct 2024 01:20 PM IST
सार
बीएचयू सेंट्रल आफिस के बाहर छात्रों का धरना लगातार जारी है। बीएचयू वीसी से मिलकर गुहार लगाने की मांग को लेकर छात्र सेंट्रल आफिस पहुंचे तो वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों से उनकी धक्का मुक्की हो गई। इसके बाद छात्रों ने सेंट्रल आफिस के मुख्य द्वार पर ताला बंद कर वहीं धरना शुरू कर दिया। छात्रों की तालाबंदी के बाद आज कर्मचारी पीछे से ड्यूटी पर आते नजर आए लेकिन छात्र अनियमितता का आरोप लगाकर अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और आईओई के धन का पूरा ब्यौरा मांग रहे हैं।
विज्ञापन
बीएचयू सेंट्रल आफिस के बाहर धरना देते छात्र
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएचयू के सेंट्रल ऑफिस के बाहर छात्रों का धरना 24 घंटे से लगातार जारी। एबीवीपी संगठन के छात्रों ने कहा कि उनकी 19 मांगों को लेकर जब तक लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक धरना से नहीं उठेंगे।
विज्ञापन
छात्रों ने पूरी रात सेंट्रल ऑफिस के बाहर गुजारी। चादर बिछाकर जमीन पर सोए। गेट पर तालाबंदी होने से कर्मचारी आज भी पीछे से प्रवेश किए। छात्रों ने बताया कि आईओई के धन के व्यय का पूरा ब्यौरा दिया जाए।
विज्ञापन
मनमाने ढंग से सलाहकारों की नियुक्ति की जांच की जाए। जिस प्रकार के प्रशासनिक अराजकता का माहौल विश्वविद्यालय में व्याप्त है वो दुर्भाग्यपूर्ण है। छात्रों की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन
छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रशासन छात्रों के साथ अभद्रता और बलप्रयोग कर रहा है यह किसी भी प्रकार से स्वीकार्य नहीं है।