{"_id":"601e5dc424edec56385f285f","slug":"protest-against-farm-law-protests-begin-at-various-places-over-the-farmers-movement-leaders-under-house-arrest-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: किसान आंदोलन को लेकर जगह-जगह विरोध प्रदर्शन शुरू, नेता घर में नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: किसान आंदोलन को लेकर जगह-जगह विरोध प्रदर्शन शुरू, नेता घर में नजरबंद
Sat, 06 Feb 2021 03:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 06 Feb 2021 03:30 PM IST
विज्ञापन
सुभासपा के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में किसान आंदोलन के तहत शनिवार को कई जगह विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया। कई विपक्षी पार्टियों और संस्थाओं की ओर से किसानों के समर्थन में धरना दिया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मांगों से जुड़ा ज्ञापन डीएम के जरिए केंद्र सरकार के पास भेजा है।
विज्ञापन
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के जिला अध्यक्ष रमेश राजभर के नेतृत्व में शास्त्री घाट पर धरना दिया गया। इसके बाद मांगों से जुड़ा ज्ञापन डीएम कार्यालय को सौंपा गया। सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार का रवैया किसानों के हित में नहीं है। इसे देखते हुए हम लोगों का शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
वहीं, किसानों के समर्थन में अधिवक्ताओं ने विरोध मार्च निकालकर अंबेडकर पार्क पर धरना दिया। अधिवक्ता जन वाराणसी के प्रेम प्रकाश सिंह की ओर से मांगों से जुड़ा ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश्वर पटेल के घर के बाहर पुलिस तैनात की गई है। उधर पुलिस प्रशासन ने भी किसान आंदोलनों को लेकर चौकसी बढ़ा दी है। जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गई है। कई नेताओं को नजरबंद किया गया है।
विज्ञापन