{"_id":"61475a9c8ebc3eae394deab5","slug":"protest-against-atrocities-on-madheshis-bhu-nepali-students-celebrated-black-day-pleaded-with-government-of-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मधेशियों पर हो रहे अत्याचार का विरोध: बीएचयू में रहने वाले नेपाली छात्रों ने मनाया काला दिवस, भारत सरकार से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधेशियों पर हो रहे अत्याचार का विरोध: बीएचयू में रहने वाले नेपाली छात्रों ने मनाया काला दिवस, भारत सरकार से लगाई गुहार
Sun, 19 Sep 2021 09:13 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 19 Sep 2021 09:13 PM IST
सार
बीएचयू में अध्यनरत नेपाल के मधेशी छात्रों ने रविवार को नेपाल सरकार और संविधान के विरोध में प्रदर्शन किया। मधेशियों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में काला दिवस मनाया।
विज्ञापन
बीएचयूः नेपाल के मधेशी छात्रों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बराबरी का दर्जा न मिलने का विरोध करते हुए छात्रों ने हाथ में तख्तियां लेकर भारत सरकार से मधेशियों की समस्याओं का समाधान करने में मदद करने की मांग की। विश्वविद्यालय परिसर स्थित इंटरनेशनल हॉस्टल के गेट पर प्रदर्शन करने वाले छात्र जड.जित कृतीकर, अनामिका नेपाली, सितेश झा, रविराज कृतीकर, अजय चौधरी थारू, उमेश बडई आदि ने कहा कि वर्ष 2015 में आज ही के दिन नेपाल के संसद की ओर से संविधान पारित किया गया।
विज्ञापन
जहां पहाड़ के लोग इसकी खुशी में दीपोत्सव मना रहे थे वहीं मधेश में प्रशासन बबर्रता और निर्ममता के साथ मधेशियों पर गोलियां चला रही थी। नेपाल सरकार और मधेशियों के बीच जो सहमति हुआ है, उसका पूर्ण पालन कर संविधान लागू किया जाए।
विज्ञापन
एक खास वर्ग की समस्या का समाधान किया जा रहा है जबकि मधेशियों की समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान अनुरोध साह, शीतल वर्मा, चंदन कुशवाहा, अल्ताफ हुसैन, विनय चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन