फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Property seized another gangster of Jaunpur more than 20 criminals taken action Property attachment

यूपी: जौनपुर के एक और गैंगस्टर की संपत्ति हुई कुर्क, 20 से ज्यादा अपराधियों पर हो चुकी कार्रवाई

Sun, 23 Aug 2020 09:57 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 23 Aug 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
Property seized another gangster of Jaunpur more than 20 criminals taken action Property attachment
संपत्ति कुर्क करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गैंगस्टर के एक और आरोपी की पुलिस ने पौने तीन लाख की संपत्ति कुर्क कर ली है। इस दौरान पुलिस ने गांव में मुनादी भी कराई। कुर्क की गई संपत्ति का प्रशासक तहसीलदार को बनाया गया है। जिले में अब तक 20 से अधिक गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।

विज्ञापन

जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी वीरेंद्र यादव पर जिले के विभिन्न थानों में अवैध शराब बनाने, बिक्री करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हैं।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार, वह गिरोह के सदस्य के रूप में इस अवैध कार्य में लिप्त है। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर 31 जुलाई को डीएम ने उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई करते हुए संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अनुपालन में मड़ियाहूं तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार देर शाम राजापुर पहुंचकर वीरेंद्र यादव के नाम स्थित 2.75 लाख की कीमत का एक मकान कुर्क किया। गांव में मुनादी कराते हुए पुलिस ने इसकी सूचना भी मकान पर चस्पा कराई। एएसपी डॉ संजय कुमार ने बताया कि वीरेंद्र ने यह संपत्ति अपराध के जरिए ही अर्जित की है।

उसकी आय का कोई अन्य साधन नहीं है। विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन के बाद उसकी संपत्ति कुर्क की गई है। मड़ियाहूं के तहसीलदार को इस संपत्ति का प्रशासक बनाया गया है। आगे भी उन लोगों पर यह कार्रवाई जारी रहेगी, जिन्होंने अपराध के माध्यम से संपत्ति अर्जित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed