{"_id":"61a8fc58a64ac610253e0232","slug":"property-dealer-nd-tiwari-murder-case-gangster-on-five-accused-varanasi-police-will-confiscated-assets","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एनडी तिवारी हत्याकांड: जमीन कारोबारी की हत्या में पांच आरोपियों पर लगा गैंगस्टर, संपत्ति की जाएगी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडी तिवारी हत्याकांड: जमीन कारोबारी की हत्या में पांच आरोपियों पर लगा गैंगस्टर, संपत्ति की जाएगी जब्त
Thu, 02 Dec 2021 10:33 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 02 Dec 2021 10:33 PM IST
सार
वाराणसी में प्रापर्टी डीलर एनडी तिवारी की हत्या जमीन विवाद और आपसी रंजिश में की गई थी। वारदात को दो लाख के इनामी बदमाश मनीष सिंह उर्फ सोनू ने अपने साथी बदमाशों के साथ अंजाम दिया था।
विज्ञापन
जमीन कारोबारी एनडी तिवारी
- फोटो : फाइल
विस्तार
वाराणसी के अखरी निवासी जमीन कारोबारी एनडी तिवारी हत्याकांड में आरोपी राजन सिंह समेत पांच आरोपियों पर गुरुवार को रोहनिया थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। गैंग लीडर राजेंद्र सिंह उर्फ राजन समेत अन्य आरोपियों की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई पुलिस जल्द करेगी। पुलिस ने इनकी संपत्तियों का ब्यौरा जुटाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
पांच अप्रैल की रात शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर माधोपुर से दर्शन कर घर लौटते समय जमीन कारोबारी नारायण दत्त तिवारी उर्फ एनडी तिवारी की कुरहुआ में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वर्चस्व, आपसी रंजिश व विवादित प्रापर्टी को लेकर दो लाख इनामी अपराधी मनीष सिंह सोनू ने वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
अक्तूबर में गिरफ्तार हुए आरोपी
दर्ज मुकदमे के विवेचना के दौरान मिर्जापुर चुनार के कुसहा निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ राजन, अखरी निवासी देवेंद्र सिंह और रमाशंकर सिंह उर्फ रिंकू, भुवालपुर के रहने वाले आयुष शर्मा उर्फ आशु, जंसा के कुंडरिया निवासी हेमंत सिंह को पुलिस ने आठ अक्तूबर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
गैंग के लीडर राजन सिंह समेत इन पांचों आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की। इनकी संपत्ति जब्तीकरण के लिए भी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
पढ़ेंः कब्र से निकला मौत का राज: गला दबाकर हुई थी वृद्धा की हत्या, शव को गलाने के लिए डाला था यूरिया और नमक
पढ़ेंः कब्र से निकला मौत का राज: गला दबाकर हुई थी वृद्धा की हत्या, शव को गलाने के लिए डाला था यूरिया और नमक