फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Property dealer from Bihar committed suicide in varanasi hotel after six months of marriage

Varanasi: शादी के छह माह बाद होटल में बिहार के प्रॉपर्टी डीलर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखी ये बातें

Thu, 07 Sep 2023 07:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 07 Sep 2023 07:15 PM IST
सार

वाराणसी के लंका स्थित एक होटल के कमरे में बिहार के सासाराम निवासी प्रॉपर्टी डीलर राकेश कुमार (32) ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर खुदकुशी कर ली। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला है। राकेश की छह माह पहले ही शादी हुई थी। 

विज्ञापन
Property dealer from Bihar committed suicide in varanasi hotel after six months of marriage
प्रॉपर्टी डीलर ने कर ली खुदकुशी - फोटो : फाइल

विस्तार

वाराणसी के लंका स्थित एक होटल के कमरे में बिहार के सासाराम निवासी प्रॉपर्टी डीलर राकेश कुमार (32) ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला है। राकेश की छह माह पहले ही शादी हुई थी।

विज्ञापन


बिहार के सासाराम के तेनुआ निवासी जमीन और प्रॉपर्टी का काम करता था। काम के सिलसिले में अक्सर बनारस आता-जाता रहता था। तीन सितंबर को भी वाराणसी आया और लंका स्थित होटल के कमरे में ठहरा था। बीती शाम से उसके परिजनों ने फोन किया तो किसी ने नहीं उठाया। बार-बार फोन करते रहे लेकिन फोन नहीं उठा।

विज्ञापन

'मेरी मौत के लिए मैं खुद जिम्मेदार'

अनहोनी की आशंका में गुरुवार सुबह राकेश के परिजनों ने जानकारी वाराणसी में रहने वाले रिश्तेदार रितेश को दी। आननफानन रितेश होटल पहुंचा। उसने और होटल कर्मियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में होटल के कर्मचारियों ने दरवाजा खोला तो राकेश मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेहरा काला पड़ चुका था। मुंह से झाग निकलने के निशान थे। बिस्तर पर ही सुसाइड नोट मिला। इसमें उसने अपनी मौत को जिम्मेदार खुद को ठहराया। आग्रह किया कि किसी को परेशान न किया जाए। राकेश दो भाई और एक बहन है। छोटा भाई गांव पर रहकर पढ़ाई करता है। बड़ा भाई बक्सर में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है। राकेश की छह महीने पहले शादी हुई थी। वाराणसी पहुंची पत्नी समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed